17 साल की अमेरिकी लड़की: बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, हैरान हुई दुनिया

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट में बताया गया है कि उसका बायां पैर 135.267 सेमी (53.255 इंच) लंबा है, जबकि उसका दायां पैर 134.3 सेमी (52.874 इंच) है।

Update: 2020-10-06 14:46 GMT
अमेरिका की एक 17 साल की लड़की के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यह रिकॉर्ड दुनिया में सबसे लंबे पैर को दर्ज हुआ है।

लखनऊ: अमेरिका की एक 17 साल की लड़की के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यह रिकॉर्ड दुनिया में सबसे लंबे पैर को दर्ज हुआ है। यह लड़की अमेरिका के टैक्सास की रहने वाली है। इनका नाम मैका क्यूरिन है और इनके पैरों की लंबाई करीब डेढ़ मीटर है। उनके नाम किशोर श्रेणी में भी सबसे लंबे पैर रखने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। क्यूरिन की कुल लंबाई 6 फीट 10 इंच है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट में बताया गया है कि उसका बायां पैर 135.267 सेमी (53.255 इंच) लंबा है, जबकि उसका दायां पैर 134.3 सेमी (52.874 इंच) है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट के मुताबिक, उसके पैर उसकी कुल ऊंचाई का 60 प्रतिशत है। गौरतलब है कि उनके परिवार में सभी सदस्यों की लंबाई औसत ही है।

क्यूरिन ने तोड़ा दिया रूसी महिला का रिकॉर्ड

क्यूरिन ने रूस की एकातेरिना लिसिना के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2017 में लिसिना 6 फीट 8.77 इंच की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी महिला पेशेवर मॉडल होने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाएं पैर की लंबाई 132.8 सेमी और दाएं पैर की लंबाई 132.2 सेमी थी।

यह भी पढ़ें...हाथरस का बड़ा सच: पीड़िता का भाई-आरोपी जिगरी यार, आगे जान कर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर भी क्यूरिन वीडियो शेयर करती हैं। 2018 में उन्हें अपनी पैरों की लंबाई का एहसास हुआ जब उन्हें अपने साइज की लेगिंग नहीं मिल पा रही थी। उनसे तब किसी ने सवाल किया कि क्या वह कस्टमाइज लेगिंग चाहती हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने पैरों को माप लिया और गिनीज बुक के लिए आवेदन कर दिया।

यह भी पढ़ें...दुल्हन का विज्ञापन: सोशल मीडिया की लत वाली नहीं चाहिए, वायरल हुआ यह ऐड

इन रिकॉर्ड को पाने के लिए तैयारी कर रही क्यूरिन

क्यूरिन ने गिनीज बुक के साथ बातचीत में बताया कि अधिक लंबाई होने के कई फायदे भी हैं और नुकसान भी। उन्होंने बताया कि ऐसी शारीरिक बनावट होने से उन्हे गर्व है। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद अब वह कॉलेज जाने और दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर मॉडल होने का रिकॉर्ड हासिल करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें...सरकार का कोरोना बहाना: रोजगार में अड़चन बनी महामारी, धरने पर बैठे लोग

यह भी पढ़ें...सोनम को बड़ी बीमारी: इनकी जान को हुआ खतरा, अब शेयर किया असरदार टिप्स

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News