Ukraine News: यूक्रेन को और हाईटेक हथियार देंगे 20 देश, रूस ने कहा सैन्य अभियान जारी रहेगा

Ukraine News: ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है रूस ने डोनबास में अपने अभियानों की तीव्रता बढ़ाई।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2022-05-25 08:24 GMT

यूक्रेन को और हाईटेक हथियार देंगे 20 देश (Social media)

Ukraine News: यूक्रेन को सैन्य सहायता पर चर्चा करने के लिए 47 देशों के रक्षा अधिकारियों की वर्चुअल मुलाकात के बाद 20 देशों ने यूक्रेन को नए और अधिक उच्च तकनीक वाले हथियार या अन्य सैन्य सहायता प्रदान करने का वचन दिया। वहीं रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा है कि प्रतिबंधों और यूक्रेन को पश्चिमी सहायता बढ़ाने के बावजूद रूस, यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक जारी रखेगा।

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका, डेनमार्क और चेक गणराज्य का आभारी है कि उन्होंने यूक्रेन को हार्पून एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों, लॉन्चर, हेलीकॉप्टर, टैंक और रॉकेट सिस्टम पहुंचाने में मदद की। लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अब इटली, ग्रीस, नॉर्वे और पोलैंड सहित कई देशों ने गंभीर रूप से आवश्यक तोपखाने प्रणालियों और गोला-बारूद के नए दान की घोषणा की है। यूक्रेन में जारी में तोपखाने का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

'यह हथियार हमें जीत के करीब लाता है'

पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी हथियार के रूप में अब तक सिर्फ तोपखाने प्रदान किये हैं। अमेरिका ने 90 एम777 होवित्जर यूक्रेन को दिए हैं लेकिन बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण बाधाओं के कारण, सिर्फ एक दर्जन होवित्जर का उपयोग अग्रिम पंक्तियों पर किया जा रहा है। 

अमेरिकी एम777 होवित्जर, रूसी मेस्ट एस स्व-चालित होवित्जर से ज्यादा ताकतवर हैं और 10 मील दूर तक फायर करते हैं। यूक्रेन की 55वीं आर्टिलरी ब्रिगेड के कमांडर कर्नल रोमन कचूर ने बताया है कि, "यह हथियार हमें जीत के करीब लाता है। हर आधुनिक और सटीक हथियार के साथ हम जीत के करीब पहुंचते हैं। 

इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने डोनबास में अपने अभियानों की तीव्रता बढ़ा दी है क्योंकि यह पूर्वी यूक्रेन में सेवेरोडोनेट्सक, लिस्चन्स्क और रुबिज़न को घेरना चाहता है, और इसने पर कुछ स्थानीय सफलताएं हासिल की हैं। रूसी सेना सेवेरोडोनेत्स्क को घेरने में तेजी से प्रगति कर रही है और संभावना है कि वे सफल होंगे। 

इस बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा है कि प्रतिबंधों और यूक्रेन को पश्चिमी सहायता बढ़ाने के बावजूद रूस, यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान जारी रखेगा। शोइगु ने कहा, "हम यूक्रेन को बड़े पैमाने पर पश्चिमी सहायता और रूस पर प्रतिबंधों के दबाव के बावजूद सभी उद्देश्यों को पूरा होने तक विशेष सैन्य अभियान जारी रखेंगे। शोइगू ने कहा कि रूस जानबूझकर यूक्रेन में नागरिक हताहतों से बचने के लिए अपने हमले को धीमा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आस-पास की बस्तियों से नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे बनाए जा रहे हैं। लोग सुरक्षित निकल जाएं इसलिए हमले धीमे कर दिए गए हैं।

लुहान्स्क क्षेत्र पर रूस का नियंत्रण

यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र का लगभग आधा हिस्सा लुहान्स्क का है जिसपर रूसी सेना का लगभग पूरा नियंत्रण बनने की स्थिति हो गई है। लुहान्स्क को कब्जे में करना रूसी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जिसने दावा किया है कि डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण लेना उसकी तत्काल प्राथमिकता है।

लुहान्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्र मिलकर बड़ा डोनबास बनाते हैं। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के चौतरफा आक्रमण की अगुवाई में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लुहान्स्क और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक, दोनों अलग-अलग क्षेत्रों को मान्यता दी थी। इन दोनों क्षेत्रों को 2014 से रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा स्वतंत्र देशों के रूप में प्रशासित किया गया है।

Tags:    

Similar News