China Factory Fire: चीन में कंपनी संयंत्र में लगी भीषण आग, 38 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

China Factory Fire: चीन की एक कंपनी के संयंत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री में आग की खबर के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई।

Written By :  aman
Update: 2022-11-22 12:47 GMT

चीन में कंपनी संयंत्र में लगी भीषण आग (Social Media)

China Factory Fire: चीन की एक कंपनी के संयंत्र में मंगलवार (22 नवंबर) को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। फैक्ट्री में आग की खबर के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। इस बीच दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

चीनी अधिकारियों ने बताया कि, ये भीषण अग्निकांड मध्य चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग शहर के वेनफेंग जिले में हुआ। यहां एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी की फ़ैक्ट्री ये आग लगी थी। इस आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 4 घंटे के प्रयास के बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। ये आग सोमवार देर लगी थी। चीन के सरकारी चैनल 'सीजीटीएन' (China's official channel CGTN) की खबर के मुताबिक, इस हादसे में जहां 38 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

लगातार बढ़ रही आग लगने की घटनाएं

स्थानीय पुलिस ने बताया कि, इस अग्निकांड की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूछताछ तथा जानकारियां जुटाने के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बता दें कि, चीन में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा (Competition) और भ्रष्टाचार (Corruption) के कारण सुरक्षा संबंधी उपायों में कोताही बरती जा रही है। इस कारण औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।

2015 अग्निकांड में गई थी 170 लोगों की जान

आपको बता दें, इसी तरह साल 2015 में उत्तरी बंदरगाह स्थित शहर तिआंजिन में एक रासायनिक गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ था। उस हादसे में 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 700 अन्य घायल हुए थे। उस अग्निकांड को चीन के इतिहास के भीषणतम हादसों में गिना जाता है।

इसी तरह, अक्टूबर माह में पूर्वोत्तर शहर शेनयांग के एक रेस्त्रां में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। गैस विस्फोट एक मिश्रित उपयोग वाले आवासीय और व्यावसायिक इमारत में हुआ था। इस साल जून में शंघाई में एक पेट्रोकेमिकल परिसर में आग लगने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News