तालिबान ने दिखाया असली रंग, TV-रेडियो म्यूजिक और महिलाओं की आवाज पर रोक

तालिबान ने कंधार में टीवी, रेडियो पर संगीत और महिला आवाजों पर रोक लगा दी है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-08-29 19:50 IST
तालिबान ने कंधार में महिलाओं की आवाज, टीवी, रेडियो म्यूजिक पर लगाई रोक (social media)

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद नई नई बातें सामने आ रही हैं। अब तालिबान संगीत और महिलाओं पर कठोर पाबंदियां लगाने लगा है। अफगानिस्तान के कंधार मैं तालिबान ने टीवी और रेडियो पर संगीत और महिला आवाजों पर रोक लगा दी है। अफ़गानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने आश्वासन दिया था को वह महिलाओं को काम करने की इजाजत देगा, इस्लामिक कानूनों के दायरे में रहकर उन्हें पढ़ने देगा, लेकिन अब तालिबान अपना असली रंग दिखाने लगा है।

तालिबान ने बिना हिसाब के दिखी एक महिला को मारी गोली

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी खबरें आ रही हैं कि महिलाओं को अपनी रोजाना जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि काबुल एयरपोर्ट पर बिना हिजाब के दिखी एक महिला पर तालिबान ने गोली चला दी थी। वहीं, एक महिला के सैंडल से उसका पैर दिखने पर भी उसे फटकार लगाई गई थी। इतना ही नहीं CNN की एक एंकर ने हिजाब पहनकर रिपोर्टिंग करनी शुरू कर दी थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

 महिलाओं पर तालिबान का अत्याचार

तालिबान द्वारा 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद काबुल में भी स्थानीय मीडिया ने कई महिला स्टाफ को काम से हटा दिया था। वहीं, अपने पूर्व के कार्यकाल में तालिबान महिलाओं के साथ गलत ढंग से पेश आने के लिए कुख्यात रहा है। उस समय महिलाओं को बिना पुरुष के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। साथ ही उन्हें अपना सिर ढंककर रखना होता था। तालिबान के कब्जे के बाद 

तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने कहा है कि उनका समूह भारत के साथ अफगानिस्तान के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते को पहले की तरह ही बरकरार रखना चाहता है। स्तानिकजई ने क्षेत्र के अहम देशों भारत, पाकिस्तान, चीन और रूस से संबंधों के बारे में तालिबान का नजरिया बताया। 

शरिया के मुताबिक महिलाओं को यह काम नहीं करना 

  • महिला पैर में क्या पहनें तालिबान तय करेगा
  • महिला हाई हील्स नहीं पहन सकतीं 
  • हील्स की आवाज से पुरुष उत्तेजित हो सकते हैं
  • अनजान शख्स महिला की आवाज ना सुने, इसलिए ये नियम
  • महिलाएं ऊंची आवाज में नहीं बोल सकतीं
Tags:    

Similar News