महिला एंकर पर बड़ा ऐलान: अब चेहरा ढंककर पढ़ी जाएगी न्यूज, सुनें तालिबान का नया फरमान

Afghanistan News: अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद तालिबान का क्रूर चेहरा कई बार दुनिया देख चुकी है। तालिबान ने ताजा फरमान जारी कर कहा है कि, अब टीवी न्यूज़ एंकर चेहरा ढंककर न्यूज पढ़ेंगी।

Written By :  Krishna Chaudhary
Published By :  aman
Update: 2022-05-19 14:38 GMT

प्रतीकात्मक फोटो 

Afghanistan News: अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद तालिबान का क्रूर चेहरा कई बार दुनिया देख चुकी है। तालिबान आए दिन नए-नए फरमान जारी करती रहती है। तालिबान ने ताजा फरमान जारी कर कहा है कि, अब टीवी न्यूज़ एंकर चेहरा ढंककर न्यूज पढ़ेंगी। 

टोलोन्यूज के मुताबिक, फरमान जारी करते हुए तालिबान के सूचना और संस्कृति मंत्रालय ने इसे अपनी तरफ से अंतिम फैसला बताया है। मंत्रालय ने कहा, कि अफगानिस्तान में सभी मीडिया संस्थानों को यह आदेश जारी किया गया है।

अफगान महिलाओं को बुर्का पहनने का आदेश

अफगानिस्तान में बीते साल तालिबान द्वारा सत्ता संभालने के बाद दुनिया में कई ऐसे लोग थे, जो मानते थे कि तालिबान अब 90 के दशक वाले तालिबान के तौर पर देश पर शासन नहीं चलाएगा। लेकिन धीरे-धीरे एक-कर तालिबान के कदम उसी दिशा की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सत्ता संभालने के बाद से कई अजीबो गरीब नियम – कायदे लागू करने वाला चरमपंथी संगठन लगातार अफगानी जनता पर अपनी बंदिशें थोप रहा है। इस बर्बर संगठन के निशाने पर हमेशा से महिलाएं रही हैं।

महिलाओं को सिर ढंकने के हैं आदेश

तालिबान ने बीते दिनों अफगानिस्तान की सभी महिलाओं को सार्वजनिक रूप से दिखने के दौरान सिर से पैर तक खुद को ढके रहने का आदेश दिया था। यह आदेश तालिबान प्रमुख हैबतुल्ला अखुंदजादा ने जारी किया था।  तालिबान की धार्मिक पुलिस ने राजधानी काबुल के दीवारों पर पोस्टर लगाकर अफगान महिलाओं को पर्दा करने का आदेश दिया था। तालिबान के कदाचार रोकथाम और प्रचार मंत्रालय ने कैफे और दुकानों पर पोस्टर चिपकाया। पोस्टरों में चेहरा ढकने वाले बुर्के की तस्वीर थी। तस्वीर के साथ पोस्टर पर एक संदेश लिखा है, "शरिया कानून के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं को हिजाब जरूर पहनना चाहिए।

तालिबान के कुछ अन्य फरमान

तालिबान हुकूमत ने महिला और पुरूषों को एक साथ मनोरंजन पार्क जाने पर रोक लगा दी है। महिला और पुरुष दोनों के लिए सप्ताह में अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। तालिबानी ने अपने दूसरे फरमान में हेरात शहर के सभी इंस्टीट्यूट से महिलाओं का लाइसेंस इश्यू न करने का आदेश दिया है। इसके अलावा चरमपंथी संगठन ने महिलाओं के अकेले सफर करने पर भी रोक लगा दी है। तालिबान की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जो औरतें अपने पुरुष रिश्तेदार के बगैर लंबी दूरी का सफर तय करना चाहती है, उसे सवारी गाड़ी में बैठने नहीं दिया जाए।

अफगानिस्तान के होम मिनिस्टर और तालिबान के को-डिप्टी लीडर सिराजुद्दीन हक्कानी ने हाल ही में अमेरिकी चैनल सीएनएन को दिए साक्षात्कार में अपने अधिकारों के लिए बात करने वाली महिलाओं के लिए नॉटी वुमन शब्द का इस्तेमाल किया था। जिससे तालिबान लीडरशिप के मन में महिलाओं के प्रति नफरत एक बार फिर जाहिर हो गई।

Tags:    

Similar News