Ajab Gajab: पाकिस्तान में बेहद अजीबो-गरीब कानून, फोन छूने पर यहां मिलती है सख्त से सख्त सजा

Ajab Gajab: अजीबोगरीब कानूनों की लिस्ट में पाकिस्तान के इस कानून की काफी चर्चाएं हैं। पाकिस्तान में बिना इजाजत के किसी का फोन छूना गलत यानी गैरकानूनी माना जाता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-10 17:45 GMT

पाकिस्तान के अजब-गजब कानून (फोटो-सोशल मीडिया)

Ajab Gajab: दुनिया के हर देश के अपने नियम-कानून होते हैं। जिसे वहां की जनता को फॉलो करना अनिवार्य होता है। अब चाहे वो नियम-कानून कैसे भी हो। लेकिन अगर उस देश में रह रहे हैं तो कानूनों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में कई देशों बेहद हैरान कर देने वाले नियम कानून होते हैं, जोकि वाकई में बहुत अजीबोगरीब होते हैं। इन अजीबोगरीब कानून वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नंबर पहले स्थान पर है। आइए बताते हैं इस देश के अनोखे कानूनों के बारे में।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बहुत ही अजीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। इस विधेयक की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। जीं हां इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को जरूरी करार देना चाहिए।

हद तो तब पार हो गई, जब इस कानून को नहीं मानने वालों को कड़ी सजा का भी प्रावधान भी रखा गया है। बताया जाता है कि पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे कई तर्क हैं। जैसे कि इससे समाज की बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। इसी तरह से और भी बहुत कुछ।

पाकिस्तान के बेहद अजीब कानून

नहीं छू सकते बिना इजाजत किसी का फोन

अजीबोगरीब कानूनों की लिस्ट में पाकिस्तान के इस कानून की काफी चर्चाएं हैं। पाकिस्तान में बिना इजाजत के किसी का फोन छूना गलत यानी गैरकानूनी माना जाता है। अब ऐसे में अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उस पर सजा का प्रावधान है। फोन को लेकर ऐसी गलती करने वाले को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। सिर्फ फोन को छून को लेकर। है न वाकई में अजीब।

पढ़ने का देने होता है टैक्स यानी कर

हां ध्यान दीजिए जरा, पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स भरना पड़ता है। जैसे कि अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से ज्यादा खर्च करता है, तो उसको महंगी पढ़ाई करने पर टैक्स देना होता है। जैसी पढ़ाई उस पर वैसा टैक्स। अब हो सकता है कि पाकिस्तान में इसीलिए लोग कम पढ़ाई करते हैं।

अंग्रेजी ट्रांसलेशन गैरकानूनी

पाकिस्तान में भाषा अनुवाद पर भी कानून है। वहां आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। और इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी करार दिया गया है। ये हैं वो शब्द- यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। तो अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, बहुत कड़ी सजा झेलनी पड़ती है उसको।  

नहीं रह सकते लड़की के साथ

अब पाकिस्तान में ये कानून तो बहुत ही ज्यादा सख्त है कि अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो फौरन उस पर कार्रवाई होती है। इस दोषी करार देते हुए जेल की सजा दे दी जाती है। और तो और यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती तक नहीं कर सकता है।

इस जगह पर जाने पर है रोक

पाकिस्तान के हर नागरिक पर बेहद कड़ी पाबंदी लगी है कि कोई भी पाकिस्तानी इजरायल नहीं जा सकता है। इस कानून के तहत, पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए कोई वीजा या कोई सहायता नहीं दी जाती है।


Tags:    

Similar News