अमेरिका 26/11 मुंबई हमले की जानकारी देने वाले को देगा 50 लाख डॉलर का ईनाम

26/11 मुंबई हमले में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों को अमेरिका 50 लाख डॉलर का इनाम देगा। इसका ऐलान अमेरिका ने सोमवार को किया।

Update: 2018-11-26 04:48 GMT
अमेरिका 26/11 मुंबई हमले की जानकारी देने वाले को देगा 50 लाख डॉलर का ईनाम

न्यूयॉर्क: 26/11 मुंबई हमले में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों को अमेरिका 50 लाख डॉलर का इनाम देगा। इसका ऐलान अमेरिका ने सोमवार को किया। बता दें, आज 26/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी है। इस मौके पर ही अमेरिका ने इस बड़े पुरस्कार (35 करोड़ रुपये से अधिक) की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: आनन-फानन में केंद्र सरकार रख रही नींव, नहीं पता कहां बनेगा करतारपुर कॉरिडोर

भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पर लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हादसे में छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। आपको बता दें, ट्रंप प्रशासन ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इस हादसे के 10 साल बाद भी हमले में शामिल अपराधियों को न्याय के दायरे में नहीं लाया गया है।

यह भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर की उपराष्ट्रपति आज रखेंगे नींव, खुल सकता है शांति का रास्ता!

वहीं, इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के रिवार्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम का कहना है कि जिसने भी इस हमले को अंजाम दिया और जिसने इसकी साजिश रची, इसे अंजाम देने में मदद करने वाले की गिरफ्तारी या किसी देश में दोषसिद्धि के लिये सूचना देने वालों अमेरिकी सरकार 50 लाख डॉलर तक का इनाम देगी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर बोले शाह- शीत सत्र में बिल नहीं लाएगी सरकार, SC में सुनवाई का करेगी इंतजार

Full View

Tags:    

Similar News