Australia: हॉलिडे ट्रिप के लिए रवाना क्रूज पर 800 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने बीच में ही रोका शिप

Australia ship with 800 Covid Case: हॉलिडे ट्रिप पर रवाना क्रूज शिप में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यात्रियों से भरे जहाज को सिडनी शहर में डॉक किया गया है।

Written By :  aman
Update: 2022-11-12 08:49 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Cruise ship 800 Covid Cases: आप किसी क्रूज पर हॉलिडे ट्रिप पर जाएं और पता चले कि आपके साथ मौजूद अधिकांश लोग कोरोना संक्रमित हैं तो क्या होगा? हॉलिडे ट्रिप की सारी खुशियां काफूर हो जाएंगी। ऐसा ही कुछ हुआ मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज (Majestic Princess cruise ship) के साथ। ये जहाज न्यूजीलैंड से रवाना हो रहा था। क्रूज में सवार करीब 4,600 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 800 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण केस सामने आने के बाद क्रूज पर हड़कंप मच गया। 

कोरोना रिपोर्ट आने के बाद जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक कर दिया गया है। क्रूज ऑपरेटर कार्निवल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने बताया, ये हॉलिडे ट्रिप 12 दिनों की थी। जांच में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओ'नील (Clare O'Neil) ने शनिवार (12 नवंबर) को जनता को आश्वस्त करने की मांग की।

बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों से हड़कंप

मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज पर बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इस खबर की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली जहाज के परिचालन को रोक दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओ'नील ने कहा, अधिकारियों ने नियमित प्रोटोकॉल बनाए हैं। उन्होंने कहा, न्यू साउथ वेल्स हेल्थ (New South Wales Health) यह निर्धारित करेगा कि क्रूज शिप से यात्रियों को कैसे निकाला जाए। एजेंसियां यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए जहाज के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। वहीं, कंपनी के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने मीडिया को बताया कि, ऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए ये हालात चिंताजनक हैं। 

2020 में भी मिले थे कोरोना के 900 मामले

आपको बता दें कि, साल 2020 की शुरुआत में भी इसी कपंनी के एक जहाज पर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव यात्री मिले थे। रूबी प्रिंसेस नाम के उस क्रूज शिप पर करीब 900 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिनमें 28 की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News