Balochistan: बलूचिस्तान में चरमपंथी हमला, पाकिस्तानी सेना के 7 जवान शहीद, सेना ने भारत पर लगाए आरोप

Balochistan: बलूचिस्तान में बीते दिन पाकिस्तानी सैनिकों के शिविरों हुए चरमपंथी हमले में कम से कम 7 पाकिस्तानी सैनिकों के शहीद होने की खबर आई है। जिसका आरोप पाकिस्तान ने भारत पर लगाया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-04 06:34 GMT

पाकिस्तान की सेना (फोटो-सोशल मीडिया)

Balochistan: बलूचिस्तान में बीते दिन पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistan army) के शिविरों हुए चरमपंथी हमले में कम से कम 7 पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistan army) के शहीद होने की खबर आई है। इस हमले के चलते बलूचिस्तान (Balochistan) और पाकिस्तान(Pakistan) के बीच का माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

बलूचिस्तान की इस घटना को अभी चंद घंटे ही बीते थे कि पाकिस्तानी सेना (Pakistani army) ने इस घटना के चलते भारत और अफगानिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाए हैं। हालांकि, इस घटना में 7 सैनिकों की मृत्यु के अलावा सुरक्षाबलों ने 13 आतांकियों को भी मार गिराया है।

अभी कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि इस घटना में यकीनन विदेशी संलिप्तिति है और बगैर विदेशी सहायता के बलूचिस्तान में इस बड़े हमले को साकार रूप नहीं दिया जा सकता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने दावे के साथ इस बात की पुष्टि की है कि भारत और अफगानिस्तान से आने वाले निर्देशों के दम पर ही बलूचिस्तान में इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसी के साथ पाकिस्तानी सेना ने कहा कि बलूचिस्तान में हुए चरमपंथी हमले के मास्टरमाइंड विदेश में रहते इसे संचालित कर रहे थे।

बीते दिन हुई इस घटना के चलते बलूचिस्तान और घटनास्थल के आसपास के इलाकों में अभी भी पाकिस्तान सैन्य बलों द्वारा जांच जारी है तथा अनुमानित रूप अभी कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाए गए भारत पर इन आरोपों के मद्देनजर हालांकि अभी तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक और जहां पाकिस्तानी सेना ने सीधे तौर पर भारत पर आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जियाउल्लाह लंगोव ने किसी देश का नाम लिए बगैर कहा कि-"बगैर विदेशी मदद के बलूचिस्तान में इस तरह के हमले को अंजाम नहीं दिया जा सकता, इस घटना में यकीनन विदेशी मदद शामिल है।"

Tags:    

Similar News