ओबामा की नई किताब: इसमे भारत के इन महाकाव्यों की चर्चा, जाने इसके बारे में

ओबामा ने आगे कहा है, "शायद भारत के लिए ऐसा इसलिए सोचता था, क्योंकि इंडोनेशिया में रहते हुए मैंने बचपन में हिन्दू महाकाव्य रामायण और महाभारत के कथाओं को सुनना था। वहीं यह भी हो सकता है कि मैं पूर्वी धर्मों में ज्यादा रुचि ऱखता था।

Update: 2020-11-17 07:03 GMT
ओबामा की नई किताब: इसमे भारत के इन महाकाव्यों की चर्चा, जाने इसके बारे में

वॉशिंगटन: इन दिनोंअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के किताब की भारत में खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि बराक ओबामा ने अपनी एक किताब 'ए प्रोमिस्ड लैंड' लिखी है, जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया है कि वह बचपन में हिंदू के पौराणिक कथाएं रामायण और महाभारत को सुना करते थे। उन्होंने यह बात कबूल करते हुए कहा है, ' भारतीय सभ्यताओं का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा।'

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा ऐलान: घर खरीदना अब हुआ आसान, आई खुशी की लहर

'ए प्रोमिस्ड लैंड' में ओबामा ने भारतीय महाकाव्यों की चर्चा

बराक ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रोमिस्ड लैंड' में लिखा है, " शायद यह भारत का विशाल आकार था, जहां दुनिया की आबादी का छठवां हिस्सा रहता है। यहां दो हजार से ज्यादा अलग-अलग जातीय समूह रहती हैं और सात सौ से अधिक भाषाएं बोली भी जाती हैं।' उन्होंने अपनी 2010 की भारत यात्रा की भी चर्चा की हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा है।"

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ पीड़िता की मौत: इसलिए सरकार ने अपराध को छिपाया, राहुल का हमला

भारतीय और पाकिस्तानी दोस्तों सिखाया दाल और कीमा खाना

इस किताब में ओबामा ने आगे कहा है, "शायद भारत के लिए ऐसा इसलिए सोचता था, क्योंकि इंडोनेशिया में रहते हुए मैंने बचपन में हिन्दू महाकाव्य रामायण और महाभारत के कथाओं को सुनना था। वहीं यह भी हो सकता है कि मैं पूर्वी धर्मों में ज्यादा रुचि ऱखता था। इसके अलावा कॉलेज के दिनों में मेरे दोस्त भारतीय और पाकिस्तानी हुआ करते थे, इन्ही दोस्तों ने मुझे दाल, चावल और कीमा खाना-बनाना सिखाया और बॉलीवुड फिल्मों में रुचि जगाई। शायद यही कारण मैं पूर्वी धर्मो से ज्यादा जुड़ा हुआ हूं।"

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

 

Tags:    

Similar News