होगा परमाणु युद्ध: लॉन्च हुई मिसाइल तो आएगी तबाही, बर्बाद होंगे ये देश

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के साथ ही देशों में आपसी तनाव भी चरम सीमा पर है। ऐसे में अब रूस और अमेरिका के बीच माहौल गरमाता जा रहा है।

Update: 2020-08-08 13:17 GMT
होगा परमाणु युद्ध: लॉन्च हुई मिसाइल तो आएगी तबाही, बर्बाद होंगे ये देश

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के साथ ही देशों में आपसी तनाव भी चरम सीमा पर है। ऐसे में अब रूस और अमेरिका के बीच माहौल गरमाता जा रहा है। दोनों देशों में तनातनी दिखने लगी है। हाल ही में रूस ने अमेरिका को धमकीभरे शब्दों में कहा कि अगर अमेरिका ने उसके या उसके मित्र दिशों की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की तो रूस इसे परमाणु युद्ध की शुरुआत मान लेगा और बदले की कार्रवाई से नहीं रुकेगा।

ये भी पढ़ें...9 अगस्त को होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन, वामपंथी दलों के साथ होंगे ये सभी मौजूद

महाशक्तियों की लड़ाई

महाशक्तिशाली दोनों देशों रूस और अमेरिका में हमेशा से ही महाशक्तियों की लड़ाई चलती आई है। सोवियत संघ के टूटने के बाद सुपर पावर का दर्जा सीधे-सीधे अमेरिका के पास चला गया।

इसके बाद से ही रूस का गुस्सा कई जगहों पर दिखता रहा है। जैसे हाल ही में रूस ने एक बयान में अमेरिका को खुली धमकी दे दी। रूस के रक्षा मंत्रालय के अखबार क्रेसनया जवेदा में इस हवाले से खबर आई है।

इस लेख में रूस के मिलिट्री जनरल एंड्रेई स्टर्लिन और कर्नल एलेक्जेंडर क्रीपिन ने इस बारे में संयुक्त बयान दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि चूंकि बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में ये कहा नहीं जा सकता कि वो परमाणु युद्ध के लिए तैयार किया गया है या फिर पारंपरिक हथियारों के लिए। ऐसे में रूस इसे परमाणु युद्ध की अमेरिकी कार्रवाई मानेगा और उसी हिसाब से ही काम करेगा।

ये भी पढ़े...खाते में आएंगे पैसे: सरकार से पहुंचेगे 17000 करोड़ रुपये, मोदी सरकार का तोहफा

शांति भंग करने की कोशिश

इस दौरान रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका की तरफ से किसी भी हमले को इसी तरह से लिया जाएगा। इसके बाद रूसी सैन्य-राजनैतिक नेतृत्व मिलकर तय करेंगे कि जवाबी एक्शन कैसे लिया जाए। यूरेशियन टाइम्स में इस बारे में विस्तार से एक रिपोर्ट आई है।

ऐसे में इन हालातों में अब इस साल दोबारा अमेरिकी मिसाइलों के परीक्षण पर रूस आक्रामक हो गया है। उसके सैन्य प्रमुखों ने सीधे-सीधे तौर पर कहा कि अगर उन्हें भनक भी लगी कि अमेरिका मिसाइलों के जरिए रूस या उसके आसपास की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है तो वे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में देर नहीं लगाएंगे। इस तरह से दोनों देशों के बीच आक्रामक स्थितियां जन्म लेती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़े...मिडिल क्लास को तोहफा: मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, लेकर आई ये नियम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News