Nigeria: किसानों को लेकर जा रही नाव नदी में पलटी, 64 की मौत

Nigeria News: बताया जा रहा है कि गुम्मी शहर के करीब एक लकड़ी नाव 70 किसानों को उनके खेतों पर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई और ये भीषण हादसा हो गया। .

Report :  Network
Update:2024-09-15 08:16 IST

Nigeria News (Pic:Social Media)

 Nigeria News: नाइजीरिया के जमफारा राज्य में एक बड़ा हासदा हो गया। किसानों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गई, जिससे 64 लोगों की मौत गई। नाव पर सवार हो कर ये किसानों खेतों पर जा रहे थे कि इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और ये हादसा हो गया। तीन घंटे के बाद छह बचे लोगों को पानी से निकाला गया। यह दूसरी बार है जब गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है।

70 किसान अपने खेतों पर जा रहे थे

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के ज़मफ़ारा राज्य में किसानों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गई जिसमें 64 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि गुम्मी शहर के करीब लकड़ी की नाव से शनिवार सुबह 70 किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। इस बीच यह नाव अचानक पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने आसपास के लोगों को बचाव के लिए बुलाया और तीन घंटे के बाद छह बचे लोगों को पानी से निकाला गया। स्थानीय प्रशासक अमीनू नुहू फलाले ने कहा, यह दूसरी बार है जब गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है।

जिससे अक्सर किसानों की भीड़ हो जाती है

स्थानीय पारंपरिक शासक ने बताया कि रोजाना 900 से अधिक किसान अपने खेत तक पहुंचने के लिए नदी पार करते हैं। लेकिन यहां केवल दो नावें ही उपलब्ध हैं, जिससे अक्सर किसानों की भीड़ हो जाती है। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं। यह घटना भी अधिक लोगों के नाव में सवार होने के चलते ही होने की आशंका है। नाइजीरिया का ज़मफ़ारा राज्य पहले से ही खनिज संसाधनों पर नियंत्रण चाहने वाले आपराधिक गिरोहों से त्रस्त है। वहीं भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से भी गंभीर रूप से यह राज्य काफी प्रभावित हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दो सप्ताह पहले आई भीषण बाढ़ के कारण 10,000 से अधिक लोगों को विस्थापित कर दिया था।

Tags:    

Similar News