Big Tragedy: फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे 31 शरणार्थियों की मौत, इंग्लिश चैनल में नाव डूबने से हुआ हादसा

Big Tragedy: फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की नौका इंग्लिश चैनल में पलट जाने से मौत गई। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-25 02:03 GMT

नाव। (Social Media) 

Big Tragedy: फ्रांस (France) से ब्रिटेन (Britain) जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की बीते दिन मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी इंग्लिश चैनल (english channel) पार कर रहे थे तभी इनकी नौका पलट गई। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है।

फ्रांस के गृह मंत्रालय (French Home Ministry) ने बताया कि मछुआरे से मिली सूचना के बाद हादसे की जानकारी मिली। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन (French Home Minister Gerald Darmanin) ने कहा, 34 लोगों के डूबने की खबर है। प्रशासन को 31 शव मिले हैं। जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया। एक शख्स अभी भी लापता है, हालांकि, मृतक किस देश के हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता व्यक्ति की तलाश में फ्रांस (France) और ब्रिटेन (Britain) मिलकर सर्च ऑपरेशन (search operation) चलाया। फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में 2 संदिग्धों को कोर्ट में पेश किया गया।

उधर, हादसे के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) ने आपात बैठक बुलाई। वहीं, फ्रांस के गृह मंत्री घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। दोनों सरकारें लंबे वक्त से क्रॉसिंग को रोकने के लिए कदम उठा रही हैं। हालांकि दोनों देश एक दूसरे पर पर्याप्त काम न करने के आरोप लगाते रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि वे हादसे को लेकर हैरान और स्तब्ध हैं।

शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी- मछुआरों

मछुआरों के अनुसार, इस वक्त शांत समुद्र का फायदा उठाने के लिहाज से ब्रिटेन (Britain) जाने वाले शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी। हालांकि पानी काफी ठंढा है। एक मछुआरे ने जब खाली नौका को पानी में यूं ही तैरते देखा और उसके पास ही कुछ लोग दिखे लेकिन ये सभी तैर तो रहे थे लेकिन इनका शरीर बिल्कुल निष्क्रिय था।

फ्रांस से ब्रिटेन पलायन करने की कोशिश में जुटे लोग

अफगानिस्तान (Afghanistan), इराक (Iraq), सूडान (Sudan) जैसे देशों में चल रहे संघर्ष के चलते वहां से भाग रहे लोग फ्रांस के उत्तरी कस्बों में हैं और ब्रिटेन जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। खतरनाक मौसम के बावजूद, इस साल छोटी नावों का इस्तेमाल कर इंग्लिश चैनल पार करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस साल छोटी नाव से 25,700 लोगों ने चैनल पार की है। यह पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। 

Tags:    

Similar News