PAK: बच्चों को निर्वस्त्र कर घुमाया, तरबूज चुराने का लगाया आरोप

Update: 2016-05-09 07:52 GMT

लाहौरः पाकिस्तान में दुकानदारों ने तरबूज चुराने के आरोप में दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया। बाद में पुलिस ने दुकानदारों को गिरफ्तार किया।

क्या है मामला?

-शुक्रवार को बशारत और इरफान तरबूज बेच रहे थे।

-उन्होंने 13 साल के दो बच्चों पर तरबूज चुराने का आरोप लगाया।

-बच्चों को पकड़कर उन्हें निर्वस्त्र किया गया।

-इसके बाद दोनों बच्चों को देर तक सड़क पर घुमाया गया।

बच्चों का वीडियो भी बनाया

-लाहौर पुलिस के अनुसार बच्चों को यातना भी दी गई।

-दुकानदारों ने दोनों को गालियां दी और निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो बनाया।

-एक बच्चे के पिता की शिकायत पर दोनों दुकानदार गिरफ्तार हुए।

-दोनों के मोबाइल फोन पर निर्वस्त्र बच्चों का वीडियो मिला।

Tags:    

Similar News