चीन में भयावह हुए हालात: शंघाई में 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले, बढ़ी और सख्ती

Corona in China: चीन के प्रमुख वित्तीय केंद्र शंघाई में गहन टेस्टिंग के बाद 20,000 से अधिक कोरोना केस मिले हैं। इसके कारण लॉकडाउन और भी सख्त कर दिया गया है।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-06 10:53 GMT

Corona in China: चीन के प्रमुख वित्तीय केंद्र शंघाई में गहन टेस्टिंग के बाद 20,000 से अधिक कोरोना केस मिले हैं। इसके कारण लॉकडाउन और भी सख्त कर दिया गया है। शंघाई में लॉकडाउन मूल रूप से शहर के पश्चिमी जिलों में मंगलवार को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक बढ़ा दिया गया है। शंघाई में 4 अप्रैल को रिकॉर्ड 13,086 नए एसिम्प्टोमैटिक कोरोना वायरस मामले मिले हैं।

कोरोना रोकथाम के लिए 38,000 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से शंघाई में तैनात किया गया है। 2020 की शुरुआत में वुहान के बंद होने के बाद से ये सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी चिकित्सा अभियान बताया गया है। अधिकारियों ने घोषणा की है कि शहर के परिवहन नेटवर्क पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे, और अधिक मेट्रो लाइनों को निलंबित कर दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा केस शंघाई में

शंघाई में कोविड पॉजिटिव शिशुओं और बच्चों को उन माता-पिता से अलग रखा जा रहा है। इस नीति से पीड़ित परिवार और भी परेशान हैं। इस बीच ताजा भोजन की कमी से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

मार्च तक चीन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध, लोकल लॉकडाउन, बड़े पैमाने पर परीक्षण और सख्त प्रतिबंधों के साथ कोरोना के दैनिक मामलों को कम रखा था।लेकिन हाल के हफ्तों में कोरोना ने प्रति दिन हजारों लोगों को हिट किया है। सबसे ज्यादा केस शंघाई में मिल रहे हैं।

शंघाई में वायरस के खिलाफ पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। पूरी आबादी की टेस्टिंग की जा रही है।।

वरिष्ठ स्वास्थ्य के अधिकारी वू कियान्यू ने चेतावनी दी है कि शहर को एक लंबे लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है। शंघाई में 40,000 लोगों के लिए एक अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया गया है। चीन में कम टीकाकरण हुआ है, वैक्सीन की शक्ति भी संदिग्ध रही है।

Tags:    

Similar News