कोरोना: चीन ने उठाया कठोर कदम, जंगली जानवर खाने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

कोरोना वायरस ने दुनिया में तांडव मचा रखा है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान से फैला है। कहा जाता है कि यह चमगादड़ से फैला है। तो वहीं अभी भी चीन के लोग कई जगहों पर वन्यजीवों को खा रहे हैं।

Update: 2020-04-01 16:15 GMT

बीजिंग: कोरोना वायरस ने दुनिया में तांडव मचा रखा है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान से फैला है। कहा जाता है कि यह चमगादड़ से फैला है। तो वहीं अभी भी चीन के लोग कई जगहों पर वन्यजीवों को खा रहे हैं। अब चीन के ग्वांगडोंग शहर में अब सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला किया है। अब वन्यजीवों को खाने पर 20 गुना तक जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित रूप से सरकार ने अब एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इस कानून के मुताबिक अगर चीन के लोग जगंली जानवरों को खाना बंद नहीं करेंगे तो उनके ऊपर वन्यजीवों के उस पशु के मूल्य का 20 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला, बरसाए पत्थर और लाठी-डंडों से पीटा

गौरतलब है कि हाल ही में वन्यजीवों के खाने से जुड़े खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शीर्ष अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उनका कहना था कि इस मामले में हम औऱ उदासीनता नहीं दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...गृह मंत्रालय की अपील, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश लॉकडाउन को सख्ती से करें लागू

वहीं 24 फरवरी को नेशनल पीपल्स ऑफ काग्रेंस से वन्य जीवों के अवैध व्यापार को खत्म करने के लिए नए आदेश जारी किया गया है। उस वक्त लोगों को शक था कि बाजार में बिकने वाला चमगादड़ कोरोना वायरस का जिम्मेदार है। कुछ दिनों बाद रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि इंसानों और चमगादड़ के बीच संक्रमण फैलाने में सांप, कछुआ या कोई पैंगोलिन भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली: तबलीगी जमात के मरकज में शामिल विदेशियों के पासपोर्ट जब्त

कई शोधकर्ताओ का अनुमान था कि हो सकता है बाजार में लाए गए चमगादड़ से संक्रमण बाकी जानवरों में फैला होगा जिसके बाद लोगों के जानवरों को खाने के बाद लोगों में ये वायरस पहुंचा हो, लेकिन कोरोना वायरस चमगादड़ के जरिए इंसानों में पहुंचा जिसपर कई सवाल खड़े किए गए।

Tags:    

Similar News