विश्व युद्ध का खतरा: चीन ने कई देशों में बिछाया जाल, इस समझौते से खौफ में आई पूरी दुनिया

China: अब चीन सोलोमन आइसलैंड के बाद और आगे की तरफ बढ़ा है। जिसके बाद उसने इलाके के नौ अन्य द्वीवीय देशों को भी सुरक्षा समझौते का प्रस्ताव दे डाला है।;

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-05-28 08:14 IST

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

China: चीन लगातार अपनी साजिशों की वजह से पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। बीते महीने अप्रैल में चीन ने सोलोमन आइसलैंड के साथ सुरक्षा समझौता किया था, जिसके बाद से अमेरिका और सहयोगी देशों को दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता उत्पन्न हो गई। क्योंकि अमेरिका की नौसेना के प्रभावशील इस इलाके में चीन की घुसपैठ करने की साजिश उन्हें परेशानी करने वाली थी। 

ऐसे में अब चीन सोलोमन आइसलैंड के बाद और आगे की तरफ बढ़ा है। जिसके बाद उसने इलाके के नौ अन्य द्वीवीय देशों को भी सुरक्षा समझौते का प्रस्ताव दे डाला है। इसे देखकर यही लगता है कि अगर उसकी कोशिश थोड़ी भी कामयाब हुई, तो चीन को प्रशांत क्षेत्र में हवाई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के रणनीतिक इलाके गुआम के पास उपस्थिति को बढ़ाने का अच्छा मौका मिल जाएगा।

जबकि चीन ने प्रस्ताव में जोर देकर कहा है, इसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक प्रगति है, पर विशेषज्ञों और सरकारों को भय है कि यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाके में घुसपैठ की कोशिश है।

बता दें, चीन के निशाने पर आए देशों में से एक मिक्रेनेशिया के राष्ट्रपति डेविड पैन्यूलो ने बड़ी चेतावनी दी है। मिक्रेनेशिया के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों को हालातों से रूबरू कराते हुए कहा कि, इससे एक और शीत युद्ध और यहां तक कि विश्व युद्ध तक शुरू होने का खतरा है।

आगे उन्होंने कहा कि इससे हमारी संप्रभुता को प्रभावित होगी ही, ताईवान पर हमले की सूरत में चीन के पास ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और न्यूजीलैंड को रोकने की शक्ति भी होगी। वहीं चीन ने विवाद की स्थिति में किसी द्वीपीय राष्ट्र के खिलाफ अपनी फौज का इस्तेमाल करने का आश्वासन तक नहीं दिया है। लेकिन देखा जाए तो चीन की लगातार बढ़ती उपस्थिति दुनिया के कई देशों के लिए चिंता का विषय है।

Tags:    

Similar News