Indian Immediates: अमेरिका से अवैध भारतीयों की हुई घर वापसी, 104 लोगों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान

Indian Immediates: अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंच चुका है।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-05 14:32 IST

Illegal immigrants in America

Indian Immediates: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को आज मिलिट्री प्लेन के जरिये देश वापस भेज दिया गया है। अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अमृतसर पहुँच चुका है। जिसमे 104 भारतीय है। इन भारतीयों को अमेरिकी C-147 प्लेन के जरिये भेजा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में नई नीति के आने के बाद यह एक्शन लिया गया है। अमेरिका से प्लेन लैंडिंग की जानकरी खुद अमृतसर डिप्टी कमीश्नर ने साझा की है। उन्होने बताया कि बुधवार दोपहर 1.59 बजे प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गया है। 

अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी की तरफ से जानकारी देते हुए यह बताया गया कि प्लेन में कुल 104 भारतीय हैं जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। बता दें कि अमेरिका से डिपोर्ट किये गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। ये सारे भारतीय भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। वैसे जानकारी के मुताबिक़ भारत आने के बाद इनकी गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं बनता है। क्योंकि इन लोगों ने किसी भी तरह के भारतीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है।  

किस राज्य के कितने प्रवासी 

आज अमेरिका से जो प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर लैंड हुआ है उसमें पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश के 3 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप सरकार ने अवैध प्रवासियों को ले जाने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल करती रही है। आज से पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास में भी अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से अवैध प्रवासी को भेजा गया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से 27 जनवरी को बातचीत के बाद कहा कि भारत अमेरिका में अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस बुलाने के लिए सही कदम उठाएगा। अनुमानतः 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट किया जाना है। ट्रंप प्रशासन के तहत भारत ने इस मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका के साथ सहयोग की इच्छा जताई थी। इससे पहले, ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के अवैध प्रवासियों को भी वापस भेजा गया था। पेंटागन ने टेक्सास और कैलिफोर्निया में हिरासत में रखे 5000 से अधिक अप्रवासियों को उनके देशों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News