स्पेस से सुरक्षित लौट आई क्रिस्टीना कोच, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच गुरुवार को धरती पर सुरक्षित लौट आयीं। वो अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद लौटी है।

Update: 2020-02-07 05:22 GMT

नई दिल्ली अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच गुरुवार को धरती पर सुरक्षित लौट आयीं। वो अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद लौटी है।

 

यह पढ़ें...चिन्मयानंद का फूटा गुस्सा, जेल से बाहर आते ही सबसे पहले किया ये काम

 

क्रिस्टीना के साथ 3 और यात्री

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि क्रिस्टीना के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आये हैं। तीनों ने भारतीय समयानुसार सुबह 11.20 बजे वापसी का सफर शुरू किया था और तीन घंटे 22 मिनट बाद अपराह्न 2.42 बजे कजाकिस्तान के जेज्काज्गन शहर से दक्षिण-पूर्व में उनका यान उतरा।

 

नासा ने बताया कि 14 मार्च 2019 को मिशन पर रवाना हुई क्रिस्टीना के अंतरिक्ष प्रवास के दौरान किये गये अनुसंधानों एवं प्रयोगों से लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के बाद लौटी, उनके आने से महिलाओं पर पडने वाले प्रभाव के बारे में अध्ययन में मदद मिलेगी। जो नासा के आगामी चंद्र मिशन तथा मंगल मिशन की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। लैंडिंग के बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों की चिकित्सा जांच की जायेगी। इसके बाद वे कजाकिस्तान के करगंडा जायेंगे। वहां से तीनों को उनके देश भेजा जायेगा।

क्रिस्टीना कोच ने 328 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों व मिशनों को अंजाम दिया। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी है। पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं।

 

यह पढ़ें...इस परंपरा से खतरे में महिलाओं का जीवन, इलाज के लिए बढ़ रहा डॉलर पर बोझ

धरती के 5,248 चक्कर लगाए

यह क्रिस्टीना का पहला अंतरिक्ष मिशन था। अपने पहले ही मिशन में वह लगातार सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में स्कॉट केली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं जो 340 दिन तक लगातार अंतरिक्ष में रहे थे।अंतरिक्ष में 328 दिन के अपने प्रवास के दौरान क्रिस्टीना ने धरती के 5,248 चक्कर लगाते हुये 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की है।

 

यह 291 बार चांद पर पहुंचकर वापस आने जितनी दूरी है। उन्होंने छह अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर चहलकदमी की और इस दौरान खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताये। अपने अंतिम स्पेसवॉक में वह जेसिका मीर के साथ बाहर निकली थीं। इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया हो।

Tags:    

Similar News