नोबेल शांति पुरस्कार 2018 डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को मिला

Update: 2018-10-05 10:33 GMT

न्यूयॉर्क: नोबेल शांति पुरस्कार 2018 की लिस्ट जारी हो गई है। इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को चुना गया है। बता दें, डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद की यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में अहम भूमिका रही है। इस बार 216 लोगों और 115 संगठनों के साथ कुल 331 को शांति के नोबेल पुरस्कार की रेस में शामिल किया गया था।

कौन हैं नादिया मुरीद?

  • नाडिया मुराद इराक से एक याज़ीदी कुर्द मानव अधिकार कार्यकर्ता हैं।
  • इस्लामिक स्टेट ने नादिया को किडनैप कर लगभग तीन साल उन्हें अपने पास रखा।
  • 2014 में उन्हें इस्लामिक स्टेट द्वारा किडनैप किया गया और तीन महीने तक उनका बलात्कार किया गया।
  • किडनैप होने से पहले नादिया अपनी मां और भाई बहनों के साथ उत्तरी इराक़ के शिंजा के पास कोचू गांव में रहती थीं।

Tags:    

Similar News