चीन में लॉकडाउन: शंघाई के बाद बीजिंग के स्टेशन-स्कूल-रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियों पर ताला

Coronavirus Fourth Wave: बीजिंग में कोरोना के कुल नए मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है।;

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-05-05 15:28 IST

चीन में कोरोना वायरस का कहर (Social media)

Coronavirus Fourth Wave: कोरोना वायरस की जन्मस्थली कहे जाने वाले चीन में संक्रमण के मद्देनज़र हालात दिन-ब-दिन तेजी से अस्थिर होते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में चीन के शंघाई के बाद अब राजधानी बीजिंग में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां शंघाई की पूर्ण आबादी बीते करीब महीने भर से घरों में कैद है वहीं दूसरी ओर अब राजधानी बीजिंग में भी हालत बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों के चलते प्रशासन ने बीजिंग के सार्वजनिक स्टेशनों, स्कूलों, होटल-रेस्टोरेंट और फैक्टरियों पर पूर्ण तालाबंदी कर दी है। 

बीजिंग में भी लगी पाबंदियां

आपको बता दें कि चीन शंघाई शहर में अकेले करीब 2.6 करोड़ आबादी पिछले एक महीने से घरों के भीतर कैद है। वही साथ ही चीन के कुल 26 शहर और उनमें रहने वाली करीब 21 करोड़ की आबादी पूरी तरह के लॉकडाउन होते हुए अपने ही घरों में कैद हो गयी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से अब बीजिंग में भी पाबंदियों को अधिक सख्त कर दिया गया है।

हालांकि, बीजिंग में कोरोना संक्रमण के कुल नए मरीजों की संख्या का आंकड़ा मात्र 500 की संख्या को पार किया है, जिसमें प्रतिदिन मात्र करीब 50 नए मामले सामने आ रहे हैं।

मेट्रो, रेस्तरां, फैक्ट्री और होटल  बंद

अब ऐसे में प्रतिदिन 50 के करीब आ रहे बेहद ही कम मामलों के चलते भी बीजिंग में प्रतिबंधों को अधिक सख्त कर दिया गया है। दरअसल, शंघाई के हालातों को मद्देनज़र रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है, जिससे छूट मिलने के चलते बीजिंग की हालत शंघाई जैसी ना हो जाए। 

आपको बता दें कि बीजिंग में सभी सार्वजनिक सेवाओं पर पूर्ण विराम लग दिया गया है, जिसमें शिक्षण संस्थान  तो पहले से ही बंद थे, लेकिन अब प्रतिबंधों को सख्त करने की श्रेणी में मेट्रो, रेस्तरां, फैक्ट्री और होटल आदि को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है। चीन में संक्रमण की ताजा स्थित के चलते वैश्विक संकट को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है।

Tags:    

Similar News