हैरान करने वाला मामला: HIV पॉजिटिव महिला में 216 दिन तक रहा Coronavirus, 30 बार हुआ म्यूटेशन

दक्षिण अफ्रीका में एक महिला में कोरोना वायरस 216 दिन तक रहा और इस दौरान 30 बार म्यूटेशन हुआ। महिला HIV पॉजिटिव थी।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-05 10:56 GMT

कांसेप्ट इमेज 

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस जानकर हर कोई हैरान हो गया है। यहां एक 36 साल की HIV पॉजिटिव महिला को कोरोना वायरस का इंफेक्शन 216 दिन तक रहा। इतना ही नहीं इस दौरान वायरस में 30 बार म्यूटेशन हुआ।

स्पाइक प्रोटीन में भी हुआ म्यूटेशन

एक रिपोर्ट के मुताबिक वायरस (Virus) के स्पाइक प्रोटीन (Spike Protein) में भी 13 बार म्यूटेशन हुआ। बता दें कि स्पाइक प्रोटीन को पहचानकर ही ज्यादातर वैक्सीन वायरस पर असर करती हैं। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं हुई है कि महिला से ये म्यूटेशन किसी और में ट्रांसमिट हुए या नहीं। एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है।

क्या HIV इंफेक्शन नए वैरिएंट का सोर्स है?

इतना ही नहीं, 19 बार हुए म्यूटेशन ने इसे अलग तरह से प्रभावित किया। इस स्टडी के लेखक टूलियो डि ओलिवीरा (Tulio de Oliveira) ने कहा कि यदि ऐसे और मामले मिलते हैं तो इससे यह पता चल सकेगा कि HIV इंफेक्शन ( HIV infection ) नए वैरिएंट का सोर्स हो सकता है। ऐसे मरीजों में वायरस लंबे वक्त तक रहता है, जिससे उसे म्यूटेट होने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि इस केस के बारे में शायद किसी को पता भी न चलता, क्योंकि शुरुआती इलाज के बाद महिला में हल्के-फुल्के लक्षण थे, लेकिन वायरस उसके अंदर ही मौजूद था।

ऐसे हुआ खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार, 300 HIV पॉजिटिव लोगों पर एक स्टडी की गयी थी, जिसमें ये महिला शामिल हुईं तब इस मामले का पता चला। साथ ही यह भी पाया गया कि चार और लोगों में कोरोना वायरस एक महीने से ज्यादा वक्त के लिए था। वैसे, जिन लोगों का इम्यून सिस्टम ( immune system ) कमजोर होता है, उनमें पहले भी लंबे वक्त तक वायरस देखा गया है, लेकिन यह अपनी तरह का अनोखा मामला है। यह रिसर्च कई मायने में अहम साबित हो सकती है। खासकर अफ्रीका के लिए जहां 2020 में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को HIV था। 

Tags:    

Similar News