ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति को दलाईलामा ने दी जीत की बधाई

Update:2016-01-18 17:24 IST

धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलामा ने ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ये चुनाव डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी से जीता है। दलाईलामा ने कहा कि ये आजादी चाहने वालों की जीत है। इससे लोकतंत्र को बढ़ावा मिलेगा। ताइवान में अब तक डीपीपी विपक्षी पार्टी रही है। साई इंग वहां की पहली महिला प्रेसिडेंट होंगी। उन्हें 56 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने पिछले 8 साल से सत्ता में रही चीन समर्थक पार्टी क्यूएमटी को हराया है।

Tags:    

Similar News