Denmark Firing: भयानक गोलीबारी राजधानी कोपेनहेगन के मॉल में, 7 की दर्दनाक मौत, मची भगदड़

Firing in Copenhagen Denmark : डेनमार्क (Denmark) की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-04 02:44 GMT

Denmark Firing (Image Credit : Social Media)

Denmark Firing : यूरोपीय देश डेनमार्क (Denmark) में रविवार की रात गोलीबारी की एक बड़ी वारदात के कारण दहल उठा। रविवार की रात डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन (Firing in Copenhagen) के एक व्यस्त शॉपिंग मॉल में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी इस गोलीबारी में कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में घायल तीन लोगों की स्थिति इस वक्त काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। वहीं, गोलीबारी करने वाले 22 वर्षीय आरोपी डैनिश को कोपेनहेगन पुलिस (Copenhagen Police) ने गिरफ्तार भी किया है।

टेरर एंगल से कर रही पुलिस मामले की जांच

डेनमार्क की राजधानी में रविवार को एक व्यस्त समय में शॉपिंग मॉल के भीतर 22 वर्षीय युवक ने गोलीबारी कर दी इस गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से इस घटना के पीछे आतंकी मंसूबा होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि कोपेनहेगन पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है उसके बाद ही यह बताया जा सकेगा कि इस घटना के पीछे कोई आतंकी मंसूबों था या नहीं।

गोलीबारी के बीच भागते लोग (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

बता दें रविवार को जब शॉपिंग मॉल में गोलीबारी शुरू हुई उस वक्त मॉल के अंदर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। रविवार का दिन होने के कारण लोग बड़ी संख्या में छुट्टी मनाने के लिए और शॉपिंग करने के लिए मॉल पहुंचे हुए थे। इस बीच अचानक से फायरिंग शुरू होने पर पूरे मॉल में भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे, मॉल के भीतर चीखने की आवाज गूंजने लगी। गोलीबारी की इस घटना में कुल 7 लोगों की अब तक मौत हुई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज कोपेनहेगन के एक अस्पताल में जारी है। 

Tags:    

Similar News