जापान में विनाशकारी बाढ़ , मृतकों की संख्या 85 पहुंची  

Update:2018-07-09 10:53 IST

टोक्यो :| जापान में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है जबकि 20 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा है। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 58 लोगों के लापता होने की खबर है और छह की हालत गंभीर है।

कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा ने रविवार को कहा,"देश के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।"

यह भी पढ़ें ....दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

सैकड़ों घर नष्ट और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्योटो और हिरोशिमा समेत आठ प्रांत प्रभावित हुए हैं।

जापान मौसम विज्ञान विभाग एजेंसी (जेएमए) ने पश्चिमी जापान के कई बड़े इलाकों में उच्चस्तर की चेतावनी जारी कर दी है और कई इलाकों में चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि खोज और बचाव प्रयासों के लिए 54,000 कर्मियों को तैनात किया गया है।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News