स्पेस में हुआ डीजे डांस, इसने करोड़ो को चौका दिया अपने हुनर से

डीजे वाले बाबू बने इटली के अंतरिक्ष यात्री लूका परमिटानो। जीं हां इटली के लूका परमिटानो अतंरिक्ष पर डांस करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। लूका ने इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन पर डीजे की धुन पर डांस किया।

Update: 2019-08-17 07:18 GMT
स्पेस में हुआ डीजे डांस, करोड़ो लोगों को चौका दिया अपने हुनर से

नई दिल्ली : डीजे वाले बाबू बने इटली के अंतरिक्ष यात्री लूका परमिटानो। जीं हां इटली के लूका परमिटानो अतंरिक्ष पर डांस करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। लूका ने इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन पर डीजे की धुन पर डांस किया। असल में लूका परमिटानों ने अंतरिक्ष से ही एक डिवाइस से डीजे की धुन पर लाइव डांस किया। हालांकि इस डांस की तैयारी पहले से ही थी। उनके साथ इसी धुन पर इटली में कई लोगों ने डांस किया।

यह भी देखें... World News : सरकारी सुविधा लेने वालों को नहीं मिलेगी अमेरिकी नागरिकता

अंतरिक्ष पर लाइव डांस के दौरान लूका डिवाइस से धुन बदलते हुए भी नजर आए। इस लाइव डांस के दौरान लूका की बॉडी कभी इधर से उधर हो रही थी और कभी-कभी तो वे उलटे भी हो जा रहे थे।

लूका ने इस वीडियों में एक संदेश में कहा, 'संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है, मैं एक डीजे नहीं हूं, लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं ' लूका ने अपने सेट पर डीजे के लिए एक टैबलेट का इस्तेमाल किया था।

यह भी देखें... यहां हर रात होती है श्रीकृष्ण रासलीला, देखने वाला हो जाता है पागल

आपको बता दें, इटली के इस अंतरिक्ष यात्री का अंतरिक्ष डांस पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News