Earthquake Alert: भूकंप के झटकों से हिली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake Alert: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो रविवार को भूकंप के झटकों से सहम उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-12-04 14:15 GMT

Earthquake Today (Social Media)

Earthquake Alert: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो रविवार को भूकंप के झटकों से सहम उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के तेज झटकों को महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राजधानी कोलंबो में इससे पहले पिछले साल भूकंप आया था। 29 दिसंबर 2021 की शाम कोलंबो अचानक भूकंप के झटकों से हिल उठा था। झटके महसूस होने के बाद लोग फौरन अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। हालांकि, भूकंप के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।

दिल्ली में कई बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारों की मानें तो राजधानी और एनसीआर में लगातार आ रहे ये भूकंप के झटके अच्छे संकेत नहीं हैं। दिल्ली संवेदनशील इलाकों में माना जाता है, ऐसे में तेज तीव्रता का भूकंप यहां भयानक तबाही मचा सकता है। जानकार मानते हैं कि आने वाले साल में एक बड़ा भूकंप आ सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना है।

इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई थी तबाही

पिछले माह यानी नवंबर की 21 तारीख को इंडोनेशिया में भूकंप ने भयानक तबाही मचाई थी। राजधानी जकार्ता में आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 मापी गई थी। भूकंप के कारण हुए हादसों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। सैंकड़ों लोग घर के मलबे में दबकर घायल हुए थे। सरकार के मुताबिक, 5 हजार से अधिक लोगों को इसके कारण विस्थापित होना पड़ा।

भूकंप आने की वजह

धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती है। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती है, उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। इनके बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स टूटने लगते हैं। इनके टूटने की वजह से अंदर की जो ऊर्जा बाहर आने का रास्ता ढूंढती है, इसी को भूकंप कहा जाता है। 

Tags:    

Similar News