Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता, डरकर घरों से भागे लोग

Earthquake in Taiwan: ताइवान के उत्तर-पूर्व इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई।

Written By :  aman
Update: 2023-09-18 15:15 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता, डरकर घरों से भागे लोग ताइवान के उत्तर-पूर्व इलाके में सोमवार (18 सितंबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई। भूकंप की वजह से ताइवान की इमारतें हिल गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइंसेज (GFZ) ने बताया कि, 'भूकंप की गहराई 171 किलोमीटर यानी 106.25 मील थी। भूकंप के डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या क्षति की जानकारी नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के उत्तर-पूर्व में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। मौसम ब्यूरो के अनुसार, ताइवान की राजधानी ताइपे (Earthquake in Taipei) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों से राजधानी ताइपे में इमारतें थोड़े वक़्त तक हिलती दिखाई दी हालांकि, जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। 

21 मार्च को भी पूर्वी तट पर आया था भूकंप

गौरतलब है कि, ताइवान में इससे पहले इसी साल 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी। ताइवान में इससे पहले भी तेज तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

मोरक्को में आया था भूकंप, 3000 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि, हाल ही में अफ्रीकी देश मोरक्को (Earthquake in Morocco) में तेज भूकंप की वजह से 3000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 2600 से ज्यादा लोग घायल हुए। मोरक्को में भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। मोरक्को में भूकंप का केंद्र एटलस की पहाड़ों (Atlas Mountains) में था। ये पहाड़ यूरेशियन प्लेट द्वारा नुबियन प्लेट को धकेलने से बने। ज्ञात हो कि, एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैला हुआ है। यहीं भूकंप का केंद्र था।

Tags:    

Similar News