नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में कई जगहों पर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में गोलीबारी की वारदात में 1 की मौत हो गई वहीं, कई लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है। यूट्रेक्ट शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

Update: 2019-03-18 14:49 GMT

यूट्रेक्ट: नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में गोलीबारी की वारदात में 1 की मौत हो गई वहीं, कई लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है। यूट्रेक्ट शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। सहायता अभियान चलाया जा रहा है।डच पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर जांच और सुरक्षा बढ़ा दी है। यूट्रेक्ट के मेयर ने जानकारी दी कि गोलीबारी की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया। शहर की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने इसके आतंकी हमला होने की आशंका जताई है। नीदरलैंड के पड़ोसी देश जर्मनी में भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है

यह भी पढ़ें......क्राइस्टचर्च गोलीबारी: न्यूजीलैंड की शांति को लगी नजर लगी, एयर न्यूजीलैंड की उड़ानें रद्द

पुलिस ने बताया कि यह हमला यूट्रेच के रिहायसी इलाके में हुई जिसमें कई लोग घायल हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चंद रोज पहले ही दुनिया के सबसे शांत देशों में गिने जाने वाले न्यू जीलैंड के दो मस्जिदों में खूनखराब हुआ था। वहां ऑस्ट्रेलियाई मूल के एक श्वेत ने नमाज अदा करने गए लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें......न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में हुई अंधाधुंध गोलीबारी,बाल- बाल बची बांग्लादेश की टीम

डच एंटी टेररिज्म के हेड ने कहा है कि यूट्रेक्ट में कई जगहों पर गोलीबारी की जानकारी मिली है। यह गोलीबारी ट्राम में होने के कुछ घंटे बाद ही हुई। एंटी-टेरर कोऑर्डिनेटर पीटर जैप एलहर्सबर्ग ने ट्विटर पर लोगों को चेताया है कि अब भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूट्रेक्ट में खतरे का स्तर 5 तक पहुंच गया है, जो सबसे ज्यादा है।

Tags:    

Similar News