फ्रांस में फिर हुआ बड़ा हमला, पादरी को मारी गोली, पूरे इलाके में दहशत

फ्रांस के लियोन शहर शनिवार को चर्च के बहार एक पादरी की हत्या कर दी गई। पादारी को गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। फ्रांस के पुलिस ने इस गटना की पुष्टि की।

Update: 2020-11-01 04:54 GMT
फ्रांस के लियोन शहर शनिवार को चर्च के बहार एक पादरी की हत्या

फ्रांस के लियोन शहर शनिवार को चर्च के बहार एक पादरी की हत्या कर दी गई। पादारी को गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया । फ्रांस के पुलिस ने इस गटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लियोन में एक चर्च में पादरी पर हमला किया जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने दी जानकारी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य पुलिस ने ये जानकारी दी कि पादरी को पेट में गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जया गया जहा उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने आगे बताया कि हमलावर ने पादरी पर शिकार करने वाले राइफल से गोली चलाई थी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

लोगों को घरों में रहने की हिदायत

इस हादसे के बाद पुलिस ने चर्च के आसपास के सभी इलाके को बंद कर दिया है और सोशल मीडिया के ज़रिए ये संदेश भी लोगों तक पहुंचाया है कि सभी लोग अपने घरों में ही रहे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम चार बजे जब पादरी चर्च को बंद कर रहे थे उसी वक़्त उनपर गोली चलाई गई। पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने हमलावर को ढूंढने का अभियान चलाया । पुलिस की टीम को कामयाबी हासिल हुई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें…प्रदेश अध्यक्ष पर देशद्रोह का केस, BJP बोली- हिम्मत है तो गिरफ्तार करे हेमंत सरकार

महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या

इससे पहले भी इस हफ्ते की शुरुआअत में फ्रांसीसी शहर नीस के एक चर्च में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने महिला का गला काट दिया था। ये हमला भी उस वक़्त हुआ जब चर्च में बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे।

ये भी पढ़ें…राजनाथ का कांग्रेस पर हमला, ”खुलासा कर दूंगा, तो मुश्किल हो जाएगा चेहरा दिखाना”

स्कूल शिक्षक की गर्दन काट दी

वही अक्टूबर में पेरिस के उपनगर में एक स्कूल शिक्षक की गर्दन काट दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घटना की निंदा की थी, उन्हें यूरोप के अन्य देशों का साथ भी मिला था। इस मामले में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसने शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर हत्या की थी।

ये भी पढ़ें…रो रहा हर देश: नहीं रहे ये फेमस एक्टर, पूरी दुनियाभर के फैंस को लगा झटका

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News