President Jovenal Moisi: राष्ट्रपति मोइसी की घर में घुसकर हत्या, 26 कोलंबियाई और 2 अमेरिकी शामिल, 4 को किया ढेर

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी (Jovenel Moise) की बुधवार को हत्या कर दी गई। हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को मार गिराया है, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-07-09 03:01 GMT

हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी (फोटो : सोशल मीडिया )

President Jovenal Moisi: हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी (Jovenel Moise) की बुधवार को उनके निजी आवास में हत्या कर दी गई। हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को मार गिराया है, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में जोवेनल मोइसी की पत्नी को गंभीर चोट आई है।

खबरों की माने तो मोइसी की हत्या में 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इस घटना के बाद से हैती में और खराब स्थिति होने की आशंका जताई जा रही है। ये देश पहले से ही सामूहिक हिंसा और राजनितिक अस्थिरता का सामना कर रहा था। राष्ट्रपति की हत्या के बाद अब स्थिति और खराब हो गई है। जिसके चलते देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

आपको बता दें, हैती के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख ने बताया कि बंदूकधारियों नें तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था। जिन्हें बुधवार को हुए मुठभेड़ के बाद मुक्त किया गया।

नागरिकों में गुस्सा

अमेरिका के सबसे गरीब देश में तानाशाही का इतिहास शुरू से रहा है । राजनीतिक उथल-पुथल के बीच लोकतांत्रिक शासन कायम रखना बड़ा ही मुश्किल कार्य है। राष्ट्रपति की हत्या के बाद देश के नागरिकों में गुस्सा है।

चार सालों में बदले थे सात प्रधानमंत्री 

बता दें, साल 2018 में हुए विधासभा चुनाव में देरी होने के बाद मोइसी नें हैती पर शासन किया। चुनावी विवादों के बीच मोइसी नें अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी शासन किया था। जिसके चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। चार सालों में उन्होंने सात प्रधामंत्रियों को बदला था। वहीं मौजूदा प्रधामंत्री जोसेफ तीन महीने पहले ही आए हैं। अगले एक हफ्ते में उनका कार्यकाल समाप्त भी होने वाला था। हैती के राष्ट्रपति की हत्या की खबर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनकी हत्या पर दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या और हैती की प्रथम महिला मार्टिन मोसे पर हमले से दुखी हूं। राष्ट्रपति मोसे के परिवार और हैती के लोगों के प्रति मेरी संवेदना।

Tags:    

Similar News