फिर दहला पाकिस्तान: भारत ने लिया बदला, इन खतरनाक हथियारों का किया इस्तेमाल 

पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उलंघन करने के कारण भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बनाए गए टेरर कैंप्स को निशाना बनाया। कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था।

Update: 2020-04-11 06:03 GMT

नई दिल्ली: पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उलंघन करने के कारण भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बनाए गए टेरर कैंप्स को निशाना बनाया। कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। इस हमले में भारत ने 155 मिमी बोफोर्स हॉवित्ज़र का भी इस्तेमाल किया। इस स्वदेशी हथियार को होवित्जर तोप या देसी बोफोर्स भी कहा जाता है।

भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर पर इन हथियारों से किया हमला-

बोफोर्स होवित्जर तोपों को धनुष भी कहा जाता है। यह दूर तक (38 किलोमीटर) मार करती है। इसका वजन करीब 13 टन है, जिसे सियाचिन से तपते रेगिस्तान तक में टेस्ट किया गया है। इनका डिजाइन बोफोर्स जैसा है।

105MM फील्ड गन्स भी हुईं इस्तेमाल

इस हमले में भारत ने 155mm Bofors howitzers का भी इस्तेमाल किया। इस स्वदेशी हथियार को होवित्जर तोप या देसी बोफोर्स भी कहा जाता है।

ये भी देखें: इन कामों को निपटा लें, गृह मंत्रालय ने दी है ये बड़ी छूट

बोफोर्स होवित्जर तोप ये है खासियत

बोफोर्स होवित्जर तोपों को धनुष भी कहा जाता है। यह दूर तक (38 किलोमीटर) मार करती है। इसका वजन करीब 13 टन है, जिसे सियाचिन से तपते रेगिस्तान तक में टेस्ट किया गया है। इनका डिजाइन बोफोर्स जैसा है।

पाकिस्तान के टेरर कैंप्स पर हमले के लिए 105MM फील्ड गन्स का भी इस्तेमाल हुआ था। ये गन्स 1980 से इस्तेमाल होती आ रही हैं और अब भी कामयाब हैं। कम वजन और अच्छी रेंज की वजह से इन्हें बाकी देशों में भी पसंद किया जाता रहा है। (फाइल फोटो)

देखिए, पाक को भारतीय सेना ने दिया जवाब, उड़ा दिए आतंकी ठिकाने

ये भी देखें: ट्रंप पर बरपा कोरोना का कहर, 18 दिनों में घट गई इतनी संपत्ति

10 हजार फीट पर शहीद हुए थे 5 कमांडोज

पिछले हफ्ते उसके आतंकियों ने बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश की, जिन्हें सेना के वीर जवानों ने मार गिराया। स्पेशल फोर्स और आतंकियों के बीच यह लड़ाई (हैंड टु हैंड) बर्फ के बीच 10 हजार फीट पर कश्मीर के केरन सेक्टर में हुई, इसमें पांच आतंकी मार गिराए गए। लेकिन इसमें 5 जवान भी शहीद हो गए। ये जवान सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रही 4 पैराशूट रेजिमेंट के थे।

​लगातार उकसा रहा था पाकिस्तान

पाकिस्तान के टेरर कैंप्स पर हमले की वजह उसका बार-बार उकसाना रहा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर पर सीज फायर का उल्लंघन किया। जिसका इंडियन आर्मी ने भी जवाब दिया। शाम करीब 6 बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।

ये भी देखें: तबलीगी के बाद अब इस जमात का संकट, कई पॉजिटिव केस से हड़कंप

इंडियन आर्मी के मुताबिक इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल के उस तरफ बने आतंकियों के लॉन्च पैड को निशाना बनाया। साथ ही आतंकियों के गोला-बारूद रखने की जगह को भी टारगेट किया।

Tags:    

Similar News