×

इन कामों को निपटा लें, गृह मंत्रालय ने दी है ये बड़ी छूट

PM मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। जिसमें लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में कुछ कामों के लिए छुद देने का फैसला किया है।

Shreya
Published on: 11 April 2020 5:28 AM GMT
इन कामों को निपटा लें, गृह मंत्रालय ने दी है ये बड़ी छूट
X
इन कामों को निपटा लें, गृह मंत्रालय ने दी है ये बड़ी छूट

नई दिल्ली: चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोना वायरस पुरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। पूरी दुनिया में अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों की जान चली जा चुकी है। वहीं भारत में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का एलान किया था। वहीं 14 अप्रैल को इसकी अवधि खत्म हो रही है। हालांकि देश में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन को आगे भी जारी रखने का एलान किया जा सकता है।

लॉकडाउन बढ़ाने पर आज होगा फैसला

कई राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाए जाने पर असहमति जताई है। जिस पर आज PM मोदी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। इस बैठक के बाद ही लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में कुछ कामों के लिए छुद देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: क्या कोरोना से निपटने के लिए लिए सेना संभाल सकती है मोर्चा, पढ़ें ये हैं नियम

लॉकडाउन के दौरान इन कामों में दी गई छूट

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान जिन कामों को करने के लिए छूट दी है, उनमें मछली पकड़ने (समुद्री), जलीय कृषि उद्योग का संचालन शामिल है। इसमें फीडिंग और रख-रखाव की भी छूट दी गई है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने फसलों की कटाई, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, सेल्स और मार्केटिंग और फीड प्लांट्स के लिए भी छूट दी है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि इन कामों को करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, हाइजीन प्रैक्टिस और लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें। वहीं ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: गौतम गंभीर ने निभाया अपना वादा, केजरीवाल से पूछे सवाल

ओडिशा में लॉकडाउन का किया गया विस्तार

बता दें कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन का विस्तार कर दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जानकारी दी कि राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

पंजाब में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन

ओडिशा के अलावा पंजाब में भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। पंजाब सरकार ने 1 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। कल यानि शुकॅवार को हुई बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी।

राजस्थान में भी बढ़ेगा लॉकडाउन

पंजाब की तरह राजस्थान में भी लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है। इस पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसमें इस पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भूख से मर रहा था शख्स: मदद के लिए पहुंचे कर्मचारी, नजारा देख रह गए दंग

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

21 दिनों के इस लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल को है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है।

मरीजों का आंकड़ा़

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7440 से ज्यादा हो गई है। 239 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 183 नए केस आने के बाद कुल आंकड़ा 900 के पार चला गया है।

यह भी पढ़ें: जब महाराजा रणजीत सिंह ने कुरान शरीफ को लगाया माथे से

मुंबई में हजार से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार है जो किसी भी राज्य के मरीजों से ज्यादा है।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में शुक्रवार को 6 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसके अलावा मुकुंद नगर कैंप में भी 5 केस सामने आए हैं जिनमें से एक केस का पता गुरुवार को चला था और उसके कॉन्टैक्ट की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर बड़ी खबर! वैज्ञानिकों का दावा, वैक्सीन इस महीने तक हो सकती है तैयार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story