Iran-Israel War: ईरान-इजरायल के जंग से अब फूटेगा महंगाई बम, कच्चे तेल के कीमतों में तेजी, आम आदमी पर होगा बड़ा असर

Iran-Israel War: मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेजी के बाद अब महंगाई बम फूटने की आशंका जताई जा रही है।;

Written By :  Anshuman Tiwari
facebook icontwitter icon
Update:2024-10-02 10:56 IST
Iran-Israel war

Iran-Israel war  (photo: social media )

  • whatsapp icon

Iran-Israel War: ईरान की ओर से इजरायल के खिलाफ ताबड़तोड़ मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के हालात काफी गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इजरायल पर दो सौ से अधिक मिसाइलें दागी हैं। इसके बाद इजरायल ने ईरान को मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरान की ओर से की गई इस कार्रवाई का बड़ा असर दिखा है और कच्चे तेल की कीमतों में चार फ़ीसदी से अधिक का उछाला गया है।

मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेजी के बाद अब महंगाई बम फूटने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आम आदमी की जिंदगी पर भी इस जंग का बड़ा असर पड़ने वाला है। इसके साथ ही शेयर बाजार पर भी इसका बड़ा असर दिखेगा।

कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल

ईरान की ओर से इजरायल के खिलाफ किए गए मिसाइल हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसका कच्चे तेल की कीमतों पर तुरंत असर दिखा है। इस हमले की खबर आने के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल और अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 74.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ईरान के हमले से पहले कच्चे तेल की कीमतें काफी नीचे चल रही थी मगर अब इसमें और तेजी आने की आशंका जताई जा रही है।


अब आम आदमी पर बरसेगा महंगाई का बम

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता रहा है। जंग छिड़ने के बाद ग्लोबल सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित होती है। ऐसे में आयात और निर्यात की गतिविधियां प्रभावित होने के कारण कीमतों पर भी असर पड़ता है और महंगाई बढ़ने लगती है।

रूस-यूक्रेन जंग के दौरान भी ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी। अब ईरान की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने से महंगाई बम फूटने की आशंका जताई जाने लगी है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से कई चीजें महंगी हो सकती हैं।


शेयर बाजार पर भी बड़ा असर

मिडिल ईस्ट में छिड़ी इस जंग का शेयर बाजार पर भी असर दिख रहा है। निफ़्टी समेत कई देशों के शेयर बाजार लाल निशान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही शेयर बाजार में ऑयल से जुड़े स्टॉक पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ओएनजीसी और इंडियन ऑयल के शेयरों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर पेंट और टायरों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आ सकती है।


सोने की कीमतों में आएगी तेजी

मिडिल ईस्ट की जंग का असर पूरी दुनिया के बाजारों में दिख सकता है और सोने के भाव में भी तेजी आ सकती है। जंग की स्थिति में गोल्ड में निवेश को सुरक्षित माना जाता है और ऐसे में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ सोने की खरीदारी और बढ़ेगी और इसका दाम काफी ऊंचाई पर पर पहुंच सकता है।




Tags:    

Similar News