Israel: ताबड़तोड़ गोलाबारी से दहल उठा देश, कई लोगों की मौत

Israel: इस्राइल के तेल अवीव में बंदूकधारी एक शख्स द्वारा ताबड़तोड़ हमले किए गए। इस हमले में करीब पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-30 02:21 GMT

इस्राइल में गोलाबारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Israel: इस्राइल से हमले की बड़ी खबर आ रही है। तेल अवीव में बंदूकधारी एक शख्स द्वारा ताबड़तोड़ हमले किए गए। इस हमले में करीब पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस बारे में इस्राइल मेडिक्स ने जानकारी दी। इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बारे में उनका कहना है कि एक सप्ताह में तीसरे घातक हमले के बाद देश 'अरब आतंकवाद की कातिल लहर' की गिरफ्त में है।

ऐसे में इस्राइली पैरामेडिक्स के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना तेल अवीव के पूर्व में सेंट्रल सिटी बन्नी ब्राक में हुई है। लेकिन इस घटना की स्थिति अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा कि यह गोलीबारी हदेरा शहर में हुई गोलीबारी के दो दिन बाद हुई। इस दर्दनाक हादसे में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी। 

वहीं इससे एक हफ्ते पहले देश के दक्षिणी शहर बेर्शेबा में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकू से घातक हमला किया था। इस वारदात में चार लोग मारे गए थे। इस तरह की घटनाओं से लोगों में खौफ बना हुआ है।

लगातार इस तरह की घटनाओं और हमलों से चिंता उत्पन्न हो गई है कि आगे ये दंगे और हिंसा का रूप ले सकती है। इस पर पुलिस ने कहा कि मंगलवार को मोटरसाइकिल पर सवार एक बंदूकधारी ने दो स्थानों पर गोलाबारी की।

आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इस्राइली सुरक्षा सेवाओं ने कम से कम 12 अरबी नागरिकों के घरों पर छापा मारा और इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध रखने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।


Tags:    

Similar News