अमेरिका के मिशिगन में शूटआउट, हत्यारे समेत 3 लोगों ने गंवाई जान

Update: 2016-07-11 20:42 GMT

डेट्रॉयटः अमेरिका के मिशिगन में सोमवार को एक अदालत में गोलीबारी की घटना हुई। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। यहां एक शख्स घायल हुआ है। अमेरिका में इसके साथ ही एक महीने से कम वक्त में गोलीबारी की ये चौथी घटना है।

कहां हुई गोलीबारी?

-मिशिगन के बेरियन काउंटी अदालत में गोलीबारी हुई।

-बेरियन काउंटी पुलिस ने बताया कि मारे गए दो लोग अदालत के कर्मचारी हैं।

-पुलिस ने कार्रवाई करके हत्यारे को भी मार गिराया है।

-अदालत आया चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

प्रशासन ने क्या कहा?

-मिशिगन के गवर्नर रिक स्नाइडर ने बताया कि कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

-हत्यारे ने गोलीबारी क्यों की, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।

-गवर्नर के मुताबिक पहली नजर में ये आतंक से जुड़ी घटना नहीं लग रही है।

एक महीने से कम वक्त में चौथी घटना

-मिशिगन में गोलीबारी को मिलाकर अमेरिका में एक महीने से कम वक्त में ऐसी चौथी घटना हुई है।

-जून में ओरलैंडो में आतंकी हमले में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।

-जून में ही व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।

-कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्र ने प्रोफेसर की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी।

Tags:    

Similar News