Microsoft Outages: एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल, रिफंड को लेकर एविएशन मिनिस्ट्री ने कह दी ये बड़ी बात

Microsoft Outages: एविएशन मंत्रालय ने आज कहा कि सुबह 3 बजे से सभी एयरपोर्ट पर एयरलाइन सिस्टम पहले की तरह सामान्य रूप से कार्य करने लगे हैं। बता दें, माइक्रोसॉफ्ट ग्लीच की वजह से दुनियाभर में करीब 4300 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा था।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-20 07:28 GMT

Microsoft Outages: अमेरिकी एंटी वायरस कंपनी क्राउडस्‍ट्राइक के एक गलत अपडेट की वजह से पूरी दुनिया में हडकंप मच गया। माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज की वजह से 19 जुलाई 2024 को सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर संचालित होने वाले 95 प्रतिशत कंप्यूटर ठप पड़ गए। इससे दुनिया भर में हजारों फ्लाइटें कैंसिल हुईं। इसके साथ ही शेयर बजार, हॉस्पिटल, टीवी चैनल, कॉल सेंटर, आई सर्विस समेत बैंक और अन्य कई सर्विसेज भी ठप पड़ गए। वहीं आज यानी शनिवार सुबह एविएशन मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सुबह 3 बजे से सभी एयरपोर्ट पर एयरलाइन सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगे हैं। अब सभी फ्लाइट्स सही तरीके से चल रहे हैं।

4300 फ्लाइट्स हुईं रद्द

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ग्लिच की वजह से सबसे अधिक एविएशन सेक्‍टर प्रभावित हुआ। इस टेक्निकल ग्लीच की वजह से कई देशों में फ्लाइट सर्विस ठप हो गईं। हजारों की संख्‍या में उड़ानों को रद्द करना पड़ा। दुनिया भर में करीब 4,300 फ्लाइट्स रद्द हुईं। भारत में भी यह संख्‍या में हजारों में रहीं। माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज का असर भारत के मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर देखने को मिला। अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

फिर से शुरू हुईं उड़ानें


इसी उथलपुथल के बीच आज यानी शनिवार की सुबह एविएशन मंत्रालय ने राहत भरी खबर देते हुए जानकारी दी कि सुबह 3 बजे से सभी एयरपोर्ट पर एयरलाइन सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगे हैं। अब फ्लाइट्स सही तरीके से चल रहे हैं। कल के रुकावट की वजह से कुछ बैकलॉग हैं जो धीरे-धीरे दूर हो रहा है। एविएशन मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है आज दोपहर तक सभी समस्‍याएं सॉल्‍व हो जाएंगी।

रिफंड पर क्‍या है अपडेट?

एविएशन मंत्रालय ने रिफंड को लेकर भी बयान दिया। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ट्रेवेल एडजेस्‍टमेंट और मनी रिफंड पर फोकस किया जा रहा है। कैंसिल हुई फ्लाइट्स के रिफंड जारी किए जाएंगे। साथ ही लोगों को इंश्‍योरेंस का भी लाभ मिल सकता है। जल्‍द ही मंत्रालय की तरफ से इसपर और विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Tags:    

Similar News