World News:पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में बड़ा हादसा, अवैध सोने की खदान में 40 से ज़्यादा लोगों की मौत

World News: पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक अवैध सोने की खदान धंसने से 40 से ज़्यादा की मौत हो गई। आ रही खबर के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर संख्या महिलाओं की है।;

Update:2025-02-16 19:19 IST

  More than40 people killed due to collapse of illegal gold mine in Mali 

World News: पश्चिमी अफ़्रीकी देश माली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक अवैध सोने की खदान धंसने से 40 से ज़्यादा की मौत हो गई। आ रही खबर के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर संख्या महिलाओं की है। बताया जा रहा है कि ये हादसा माली के पश्चिमी इलाके कायेस में हुई।

सोना खनन श्रमिक संघ के एक नेता ने ग्लोबल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि सोने के टुकड़े ढूंढने के लिए कुछ लोग पहले से बनी खदान के ऊपरी हिस्सों पर चढ़ गए। इस वजह से खदान धंस गई।

हालांकि मरने वालों की संख्या के बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और ना ही आधिकारिक पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय पुलिस में एक सूत्र के हवाले से बताया कि खदान धंसने की घटना में 48 लोगों की मौत हुई है।

तीन सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना

वहीं इंडस्ट्री संघ के प्रमुख ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से 43 लोगों के मारे जाने की खबर बताई है। माली में यह तीन सप्ताह में दूसरी घातक खनन हादसा है। इससे पहले जनवरी के आखिर में एक खदान में अचानक पानी घुस जाने से कम से कम 10 लोग मारे गए थे।

बता दें कि माली दुनिया के सबसे बड़े सोना उत्पादक देशों में से एक है। यहां की सोना खदानों में दुर्घटनाएं आम हैं। यहां आए दिन सोना के खदानों में मारे जाने की घटना सामने आती रहती है। क्योंकि इस तरह की अधिकतर गतिविधियों को लेकर नियमों का अभाव है और सोने की खुदाई के लिए असुरक्षित तरीके भी अपनाए जाते हैं।

Tags:    

Similar News