सबसे कड़ी सजा: ये नियम तोड़ा तो लगेगा 41.7 लाख रुपये का जुर्माना, जेल भी

कतर में कोरोना वायरस बेहद तेजी से फैल रहा है। कतर में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर दुनिया में सबसे अधिक हो चुकी है। कतर की आबादी करीब 27 लाख है। जबकि यहां 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Update: 2020-05-18 09:11 GMT

नई दिल्ली: मुस्लिम देश कतर ने कोरोना संक्रमण को बहुत ही गंभीरता से लिया है। जिसके अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर रविवार से सख्त सजा लागू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कतर में अब मास्क नहीं पहनने पर दुनिया की सबसे कड़ी सजा मिलेगी और लोगों को तीन साल तक के लिए जेल भेजा जा सकेगा। इसके साथ-साथ जुर्माने की मोटी रकम भी देनी पड़ सकती है।

कतर की आबादी केवल 27 लाख

बताया जा रहा है कि कतर में कोरोना वायरस बेहद तेजी से फैल रहा है। कतर में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर दुनिया में सबसे अधिक हो चुकी है। कतर की आबादी करीब 27 लाख है। जबकि यहां 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक यहां करीब 15 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

ये भी देखें: सपना बनी दुल्हन: इस अंदाज में नजर आई हरियाणवी डांसर, क्या करने जा रही हैं शादी

अकेले ड्राइव करने वालों को मास्क पहनने की अनिवार्यता से छूट

वहीं, मास्क पहनने को लेकर नियम तोड़ने वाले लोगों पर 41.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, अपनी गाड़ी में अकेले ड्राइव करने वालों को मास्क पहनने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, नए नियम लागू होने से पहले पुलिस लोगों को इसके बारे में जानकारी दे रही है। बता दें कि अब तक दुनिया के करीब 50 देशों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

ये भी देखें: लॉकडाउन की पाबंदियों में कटौती करने पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को दी चेतावनी

रमजान के महीने में संक्रमण का डर

अफ्रीकी देश Chad में मास्क नहीं पहनने पर 15 दिन की जेल की सजा हो सकती है। वहीं, मोरक्को में सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं पहनने पर तीन महीने की जेल की सजा तय की गई है। कतर के अधिकारियों का मानना है कि देश में संक्रमण दर बढ़ने के पीछे रजमान के महीने में लोगों का जमा होना वजह हो सकती है। साथ खाने के लिए लोग रमजान के महीने में एकजुट होते हैं।

Tags:    

Similar News