नेपाल ने किया भारत के मानसरोवर लिंक उद्घाटन का विरोध, बोला- समझ के खिलाफ..

नेपाल सरकार ने भारत की ओर से कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड के उद्घाटन का विरोध किया है। साथ ही नेपाल ने कहा है कि यह कदम दोनों देशों के बीच समझ के खिलाफ है।

Update: 2020-05-10 02:40 GMT

नई दिल्ली: नेपाल सरकार ने भारत की ओर से कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड के उद्घाटन का विरोध किया है। साथ ही नेपाल ने कहा है कि यह कदम दोनों देशों के बीच समझ के खिलाफ है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़-धारचूला से लिपुलेख को जोड़ने वाली इस सड़क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। यह लिंक रोड घियाबागढ़ से निकलकर लिपुलेख पास से होते हुए कैलाश-मानसरोवर के प्रवेश द्वार पर समाप्त होती है।

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 4 लाख के पार, अब तक 2,79,007 लोगों की गई जान

अब बता दें कि नेपाल ने भारत से उसकी सीमा के अंदर कोई भी गतिविधि करने से मना किया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के बीच विवाद को कूटनीतिक तरीके से निपटाया जाएगा। नेपाल ने एक बयान में है कि नेपाल सरकार को पता चला है कि भारत द्वारा शुक्रवार को लिपुलेख को जोड़ने वाली लिंक रोड का उद्घाटन किया गया है जो नेपाल से होकर गुजरती है।

ये भी पढ़ें: चेन्नई के डॉक्टर ने कोरोना के लिए बनाई दवा, खुद पर ही किया टेस्ट, हो गई मौत

साथ ही नेपाल ने कहा कि उसने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि सुगौली समझौते के तहत काली नदी के पहले का इलाका, लिंपियादुरा, कालापानी और लिपु लेख नेपाल का है। नेपाल सरकार ने कई बार पहले और हाल में भी कूटनीतिक तरीके से भारत सरकार को उसके नया राजनीतिक नक्शा जारी करने पर बताया था।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर सुसाइड मामला: केजरीवाल की पार्टी के दो विधायक गिरफ्तार

नेपाल ने इस कदम को एकपक्षीय बताया

नेपाल के द्वारा इस कदम को एकपक्षीय करार दिया गया है। नेपाल ने कहा कि यह इस समझ के खिलाफ है कि दोनों देश बातचीत और सहमति से सीमा विवाद को निपटाएंगे।

ये भी पढ़ें: Samsung ला रहा स्पेशल सेल्फी कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन, जानें खासियत

Mother’s Day: दो साल की ये ‘कोरोना वारियर बच्ची’, मां संग करती है अस्पताल में ड्यूटी

Tags:    

Similar News