नीदरलैंड्स में एक अगस्त से देश में बुर्के पर लगा बैन

Update: 2019-08-09 08:09 GMT
नीदरलैंड्स में एक अगस्त से देश में बुर्के पर लगा बैन

हैम्बर्ग: नीदरलैंड्स ने एक अगस्त 2019 से देश में बुर्के पर बैन लगा दिया है। नए कानून के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा कोई भी पहनावा जो 'चेहरे को ढंके' प्रतिबंधित है। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक भवनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बुर्के पर पाबंदी लागू हो गई है। अब प्रशासनिक अधिकारी लोगों से अपना चेहरा दिखाने के लिए कह सकेंगे और अगर किसी ने चेहरा दिखाने से इनकार किया तो उसे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोका जा सकता है। साथ ही 150 यूरो के जुर्माने का भी प्रावधान है। इस आदेश का एक इस्लामिक पार्टी ने विरोध किया है और कहा है कि जो भी सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबंधित कपड़े पहने हुए पकड़ा जाएगा, उसका जुर्माना इस्लामिक पार्टी भरेगी। प्रतिबंध के दायरे में फुल फेस हेल्मेट पहनने वाले भी आएंगे।

यह भी पढ़ें : जॉन एफ केनेडी का परिवार अस्वाभाविक मौतों के लिए अभिशप्त

यूरोप में बुर्के पर बैन लगाने वाला पहला देश फ्रांस है। फ्रांस ने करीब 10 साल पहले ऐसा प्रतिबंध लगाया था। डेनमार्क में भारी विरोध के बावजूद बीते एक साल से बुर्के पर प्रतिबंध लागू है। 2019 में ऑस्ट्रिया ने भी प्राइमरी स्कूलों में छात्राओं के हिजाब पहनने पर बैन लगा दिया। ऑस्ट्रिया में 2017 से ही पूरा चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध है। जर्मनी के हेसे प्रांत में भी सिविल सेवा के कर्मचारियों के बुर्का पहनने पर पाबंदी है। छह महीने पहले जर्मनी की कील यूनिवर्सिटी ने भी खुले संवाद और भाव भंगिमा का हवाला देकर पूरा चेहरा ढंकने वाली पोशाक पर प्रतिबंध लगा दिया।

Tags:    

Similar News