तानाशाह किम के सामने आते ही उत्तर और दक्षिण कोरिया में छिड़ी जंग!

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर फायरिंग हुई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया के जवानों ने गार्ड पोस्ट पर गोलीबारी की।

Update:2020-05-03 12:33 IST

नई दिल्ली: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सीमा पर फायरिंग हुई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया के जवानों ने गार्ड पोस्ट पर गोलीबारी की। सोल में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि कि प्योंगयांग के सैनिकों ने दक्षिण कोरिया के गार्ड पोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने भी जवाब दिया और गोलियां चलाई हैं।

आर्मी चीफ ने जानकारी दी कि दक्षिण कोरिया में कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन उत्तर कोरिया में किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं यह जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक मीडिया ने अभी इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें...तानाशाह किम के शरीर पर दिखा ये रहस्यमयी निशान, डाॅक्टरों ने बताई चौंकाने वाली बात

फायरिंग घटना ऐसे समय में सामने आई है जब तानाशाह किम कई दिनों तक एकांत में रहने के बाद सामने आया है। बता दें कि 13 अप्रैल से ही किम को लोगों के बीच नहीं देखा गया था जिसके कारण उनकी मौत तक की अफवाहें उड़ी थीं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि किम ने शुक्रवार को प्योंगयांग के नजदीक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें...दुनियाभर के लिए मिसाल बना केरल: इन रणनीतियों से नहीं मिले कोरोना के नए मरीज

किम को 20 दिनों तक जनता के बीच नहीं देखा गया था और 2011 में पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने के बाद पहली बार ऐसा हुआ था। इस वजह से तानाशाह की सेहत को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन दक्षिण कोरिया ने कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ भी असामान्य गतिविधि नहीं दिख रही है और किम की सेहत ठीक है।

यह भी पढ़ें...ट्रंप के रुख से अमेरिका में संकट बढ़ा, गवर्नरों पर डाली सामान जुटाने की जिम्मेदारी

कोरियाई देशों के बीच 248 किलोमीटर लंबी और 4 किमी चौड़ी सीमा है। इसे डिमिलिटराइज्ड जोन कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा सैनिकों और हथियारों से लैस सीमा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके अंदर और नजदीक 20 लाख लैंड माइंस बिछे हैं। सीमा को कटीले तारों से घेरा गया है और ट्रैंक व लड़ाकू सैनिक सुरक्षा में दोनों ही तरफ तैनात रहते हैं।

Tags:    

Similar News