North Korea: परमाणु बम का खतरा, अलर्ट हुए अमेरिका समेत ये देश, अब क्या करने जा रहा सनकी तानाशाह ?

North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों (जापान और दक्षिण कोरिया) को परमाणु हमले की धमकी दी है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-11-19 03:01 GMT

North Korea leader kim jong un (photo: social media )

North Korea: रूस – यूक्रेन के बीच महीनों से जारी जंग के दौरान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन कई बार पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। अब भी ये खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इस बीच उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद एशिया खासकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव काफी बढ़ गया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों (जापान और दक्षिण कोरिया) को परमाणु हमले की धमकी दी है।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने किम के हवाले से बताया कि खतरों का परमाणु हथियारों से जवाब दिया जाएगा। किम ने कहा कि प्योंगयांग(कैपिटल) परमाणु हथियारों का परमाणु हथियारों से और पूर्ण सैन्य टकराव का उसी तरह से जवाब देगा। रिपोर्ट में किम के हवाले से कहा गया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की शत्रुतापूर्ण नीति को देखते हुए वे अपने देश की सुरक्षा के लिए परमाणु प्रतिरोध को मजबूत करने को मजबूर हुए हैं।

शुक्रवार को नॉर्थ कोरिया ने किया था मिसाइल टेस्ट

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण कर दुनिया में खलबली मचा दी थी। ये मिसाइल जापान की समुद्री सीमा में जाकर गिरी। जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजू हमादा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस मिसाइल की रेंज काफी है। ये अमेरिका तक दागी जा सकती है। ये मिसाइल 15 हजार किमी तक उड़ान भरने में सक्षम है।

दरअसल, एक ICBM हजारों किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। उत्तर कोरिया इस तरह की मिसाइल से अपने सबसे बड़े दुश्मन अमेरिका तक पर हमले कर सकता है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, साल 2017 में नॉर्थ कोरिया ने पहली बार कहा था कि वह जल्द ही ऐसी मिसाइल तैयार कर लेगा, जो दुनिया के किसी भी हिस्से में दागी जा सकें। तभी से माने जाने लगा था कि तानाशाह किम के निशाने पर सुपरपॉवर अमेरिका है।

बता दें कि उत्तर कोरिया जापान और साउथ कोरिया को अमेरिका से मिल रही मदद को लेकर भड़का हुआ है। इससे पहले भी वह अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है।

Tags:    

Similar News