पाक सरकार के उड़े रंग, सैकड़ों बच्चे समेत11 सौ लोगों पर मंडरा रही मौत, जानिए मामला?

एचआईवी  के  हजारों मरीज पाकिस्तान में मिले है।  इससे पाकिस्तान सरकार में अफरा-तफरी का माहौल है। हाल में पाकिस्तान में  एचआईवी पॉजिटिव  1100 मरीज मिले है। यहां रतोडेरो शहर में 1,100 लोग एचआईवी पॉजिटिव  पाए गए हैं। जिनमें 900 बच्चे शामिल हैं।

Update: 2019-10-30 02:23 GMT

जयपुर:एचआईवी के हजारों मरीज पाकिस्तान में मिले है। इससे पाकिस्तान सरकार में अफरा-तफरी का माहौल है। हाल में पाकिस्तान में एचआईवी पॉजिटिव 1100 मरीज मिले है। यहां रतोडेरो शहर में 1,100 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 900 बच्चे शामिल हैं।

यह सब एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से हुआ है। यह डॉक्टर मरीजों को एक ही सीरिंज से सूई लगा देता था, जिस कारण पूरे शहर में एचआईवी फैल गया। इस मामले में पुलिस ने रतोडेरो के डॉक्टर मुजफ्फर घंघरू को गिरफ्तार किया है। उस पर काम में लापरवाही बरतने और इंसानी जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज है।

इस घटना के बाद पाकिस्तान की सरकार में अफरा-तफरी बढ गई है। पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इतनी बड़ी तादाद में बच्चों में एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर झूठी लग रही थी, लेकिन जब रतोडेरो शहर में जांच हुई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच पाया गया कि यहां नाई एक ही रेज़र से कई लोगों की हजामत करता हैं, कई डेंटिस्ट गंदे औजार का इस्तेमाल करते हैं।

इस डॉक्टर पर पाकिस्तान में HIV फैलाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार डॉक्टर खुद को बेकसूर कहा है। लेकिन मरीजों का आरोप है कि वह बच्चों को पहले से इस्तेमाल की गई सीरिंज लगाता था। पहले अप्रैल-मई में भी लगा था इस डॉक्टर hiv फैलाने का आरोप। अब जाकर मिले इतनी तादाद में लोग

अब जांच अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी तादाद में बच्चों में एचआईवी मिलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसकी जांच चल रही हैं। वैसे अधिकतर एचआईवी पॉजिटिव बच्चे डॉक्टर मुजफ्फर घंघरू के मरीज हैं। आम लोगों के बीच भी एचआईवी को लेकर जागरूकता नहीं है। गांव में बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात फैलने के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाना बंद कर दिया है।

पाकिस्तान कई अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्यकर्मी राटोडेरो इलाके में मरीजों की एचआईवी जांच और उनके इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी संख्या में एचआईवी जांच किट दी हैं।

Tags:    

Similar News