पाकिस्तान की थू-थू: इमरान सेना की हालत हुई खराब, जलाएं गए चेक-पोस्ट

बलूचिस्तान में इस तरह के प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से चल रहे हैं। लगभग दो हफ्ते पहले बलूचिस्तान के तुरबत शहर में मलिकनाज नाम की एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Update: 2020-06-12 07:23 GMT

नई दिल्ली : पाकिस्तान कोरोना के हर दिन बढ़ते मामलों और कमजोर अर्थव्यवस्था होने की वजह से पहले से ही संकटों से घिरा हुआ है। ऐसे में बलूचिस्तान में एक महिला और उसकी 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद लोगों नेे जबरदस्त प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बड़ी तादात में बलूच लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बारबचा इलाके में पाकिस्तानी सेना पर पत्थरबाजी की।

ये भी पढ़ें... बॉर्डर पर हाहाकार: पुलिस की ताबड़तोड़ गोलीबारी से कांपे लोग, नहीं थम रहा विवाद

प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से

बलूचों ने महिला और मासूम बच्ची की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान में प्रदर्शन किए। इसके बाद देर शाम ये प्रदर्शन काफी ज्यादा उग्र हो गया और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोगों ने सेना की एक चेक पोस्ट को आग में तब्दील कर दिया।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान में इस तरह के प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से चल रहे हैं। लगभग दो हफ्ते पहले बलूचिस्तान के तुरबत शहर में मलिकनाज नाम की एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें... एक माँ की बेबसी: बच्चों के लिए उठाना पड़ा ऐसा कदम, सुन रो देंगे आप

इस हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया



ऐसे में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बलूचिस्तान की सरकार चला रही बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) के के लोगों ने ही इस हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। आरोप है कि न सिर्फ पुलिस बल्कि सेना और इमरान खान सरकार भी आरोपियों को बचा रही है।



साथ ही बलूचिस्तान में हो रहे इस हिंसक प्रदर्शन के कई वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो में हजारों प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सैनिकों पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो को बलूचिस्तान पोस्ट ने शेयर किया है और इसमें पाकिस्तानी सेना के टैंक, सेना की पोस्ट और कई जवान भी दिखाई रहे हैं। साथ ही वीडियो में जो पोस्ट नज़र आ रही है, वहां भी पत्थरबाजी होने के बाद सैनिक भाग गए थे और लोगों ने उसको भी आग ने तब्दील कर दिया।

ये भी पढ़ें... बैंक को तगड़ा झटका: खाते से नहीं निकाल सकतेे पैसा, RBI ने सेवाओं पर लगाई रोक

Tags:    

Similar News