Pakistan Ka Kanoon : पाकिस्तान के हैरान कर देने वाले कानून, जिन्हें वहां की जनता क्या सुनने वाला भी हो जाएगा परेशान

Pakistan Ka Kanoon :पाकिस्तान में फोन छूने को लेकर भी कानून है। यहां पर बिना इजाजत किसी का फोन छूना पूरी तरह से गैरकानूनी माना जाता है।;

Update:2021-11-23 15:26 IST

Pakistan Ka Kanoon : दुनियाभर में हर देश के अपने अलग-अलग कानून होते हैं। अपने देश के कानून के हिसाब से ही वहां की जनता नियम-कानून का पालन करती है। कई देशों के तो ऐसे कानून हैं जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान जहां कई अजीबोगरीब कानून (Pakistan Ka Kanoon) हैं, जिसके चर्चे पूरी दुनिया में है। इन कानूनों की वजह से पाकिस्तान की काफी आलोचना भी होती है। 

पड़ोसी देश पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बेहद हैरान कर देने वाला एक विधेयक प्रस्ताव पास हुआ था। इस विधेयक के पास होने के बाद पूरी दुनिया में खूब चर्चे हुए थे। दरअसल पाकिस्तान के इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की आयु के होने पर शादी करना अनिवार्य कर देना चाहिए। 

साथ ये ही ये प्रावधान था कि इस कानून (Pakistan Ka Kanoon) को न मानने वाले को कड़ी सजा से दंडित किया जाएगा। देश में पास किए गए इस कानून के पीछे पाकिस्तानी राजनेताओं का ये मानना है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में काफी सहायता मिलेगी। तो चलिए आपको पाकिस्तान अन्य अजीबोगरीब नियमों(Pakistan Ka Kanoon) के बारे में बताते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

कानून-1

पाकिस्तान में फोन छूने को लेकर भी कानून(Pakistan Ka Kanoon) है। यहां पर बिना इजाजत किसी का फोन छूना पूरी तरह से गैरकानूनी माना जाता है। ऐसे में अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता लेता है, तो उसे सजा दी जाती है, साथ ही ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा भी सुनाई जा सकती है।

कानून-2

अजीबोगरीब कानून (Pakistan Ka Kanoon) की कड़ी में पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं चाह कर भी नहीं कर सकते हैं। जीं हां इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन या अंग्रेजी अनुवाद करना गैरकानूनी माना जाता है और सख्त सजा दी जाती है। वो शब्द इस प्रकार हैं- अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी।

कानून-3

 पढ़ाई पर भी पाकिस्तान में कानून(Pakistan Ka Kanoon) है। यहां पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से ज्यादा का खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत कर देना अनिवार्य होता है। जिसकी वजह से पाकिस्तान में पढ़ाई का अनुपात गिरता जा रहा है। लोग इस वजह से भी पढ़ाई नहीं करते हैं।

कानून-4

रिलेशनशिप को पाकिस्तान में कानून (Pakistan Ka Kanoon) है कि अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है, और उसी के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है तो सीधे जेल की सजा का एलान होता है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ बिल्कुल भी दोस्ती या हंसी-मजाक नहीं कर सकता है।  

कानून-5

इसके साथ ही पाकिस्तान में कानून (Pakistan Ka Kanoon) है कि पाकिस्तान का कोई भी नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है। क्योंकि इजरायल जाने की किसी को मंजूरी नहीं है। वहीं इसके लिए पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई वीजा नहीं दिया जाता है। इसी इजरायल आना-जाना पूर्णतया बंद हैै।

Tags:    

Similar News