नक्शे संबंधी भारत के कानून पर भड़का पाक, UN में दर्ज कराई शिकायत

Update: 2016-05-18 01:47 GMT

नई दिल्लीः भारत के नक्शे को लेकर प्रस्तावित कानून से पाकिस्तान भड़क गया है। इस कानून को लेकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से शिकायत की है। वहीं, भारत ने कहा है कि उसे अपने क्षेत्र के लिए हर तरह का कानून बनाने का हक है और भारत के आंतरिक मसले में पाकिस्तान गैरजरूरी दखल दे रहा है।

क्या है मामला?

-मोदी सरकार ने एक नया कानून प्रस्तावित किया है।

-इसमें भारत के नक्शे को तोड़ मरोड़ कर पेश करनेवाले को सजा का प्रावधान है।

-कानून बनने पर 7 साल जेल और 100 करोड़ रुपए तक जुर्माना लग सकेगा।

-पाकिस्तान ने इस कानून के खिलाफ यूनाइटेड नेशन्स में शिकायत की है।

क्या कह रहा है पाकिस्तान?

-कश्मीर मसले के हल तक ऐसी कोशिश करने से भारत को रोका जाए।

-प्रस्तावित कानून अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन है।

-बता दें कि कुछ वेबसाइटों पर जम्मू-कश्मीर को पाक का हिस्सा बताया गया था।

-कुछ हिस्सों को चीन में भी दिखाया गया था।

Tags:    

Similar News