Pakistan: पाकिस्तान को लगी आग, यूएन को चिट्ठी लिखकर भारत की मस्जिदों की सुरक्षा मांगी
Pakistan: पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के दूत मुनीर अकरम ने 24 जनवरी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ओआईसी राजदूत बैठक के दौरान यह दलील साझा की। बैठज में ध्वस्त बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर के हालिया अभिषेक की निंदा की गई।;
Ayodhya Ram Mandir (photo: social media )
Pakistan News: अयोध्या में भगवान श्री राम मन्दिर के निर्माण और उद्घाटन से पाकिस्तान को बहुत ज्यादा तकलीफ हो गई है। अब उसने संयुक्त राष्ट्र से भारत में इस्लामिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के दूत मुनीर अकरम ने 24 जनवरी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ओआईसी (आर्गेनाईजेशन ऑफ इस्लामिक कन्ट्रीज) राजदूत बैठक के दौरान यह दलील साझा की। इस बैठज में ध्वस्त बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर के हालिया अभिषेक की निंदा की गई।
मुनीर अकरम ने यूएन अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन के एक शीर्ष अधिकारी मिगुएल एंजेल मोराटिनोस को संबोधित एक पत्र में लिखा है कि - "पाकिस्तान भारत के अयोध्या में ध्वस्त बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर के निर्माण और अभिषेक की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह प्रवृत्ति भारतीय मुसलमानों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कल्याण के साथ-साथ क्षेत्र में सद्भाव और शांति के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा करती है।"
हस्तक्षेप की मांग
पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत के पत्र ने भारत में इस्लामी विरासत स्थलों की सुरक्षा में हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। पत्र में लिखा है कि : मैं भारत में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने के लिए लिख रहा हूं। संयुक्त राष्ट्र सभ्यता गठबंधन को इस्लामी विरासत स्थलों की सुरक्षा और भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।"
राजदूत अकरम ने कहा, "अफसोस की बात है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, क्योंकि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों को भी अपवित्रता और विनाश के समान खतरों का सामना करना पड़ता है।"
बना हुआ है पैरोकार
दरअसल, पाकिस्तान खुद को इस्लाम और मुसलमानों का रहनुमा और पैरोकार मान कर चलता है। इसी वजह से वह इस तरह की बातें कर रहा है। पाकिस्तान अपनी बदहाल आंतरिक स्थिति पर पर्दा डालने और ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है।