PM Modi: ‘PM मोदी खत्म कर सकते हैं यूक्रेन जंग का दौर’, आखिर क्यों जगी विश्व की सबसे बड़ी संस्था को ये उम्मीद

PM Modi Ukraine Visit: बता दें कि मोदी पोलैंड दौर से यूक्रेन पहुंचे हैं और वह यहां छह घंटों तक रहेंगे। इसके बाद वह वापस पौलैंड आएंगे और वहां से भारत रवाना होंगे।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-23 11:50 GMT

PM Modi Ukraine Visit (सोशल मीडिया) 

PM Modi Ukraine Visit: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कई महीने बीत चुके हैं। हालत अभी जस के तस बने हुए हैं। कई वैश्विक नेता चाह रहे हैं कि यह युद्ध खत्म हो, लेकिन हो नहीं पा रहा है। अब दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों की निगाहें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि भारत युद्ध रुकवा सकता है और पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर हैं। जगह जाहिर है कि रूस भारत का परम मित्र है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी की घनिष्ठ मित्रता भी है। बीते दिनों जब मोदी रूस दौरे पर गए थे, तब उन्होंने पुतिन के समक्ष यूक्रेन हालत पर चिंता व्यक्त की थी। अब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर हैं। ऐसे में वैश्विक मंच पर ये बाते जोर पकड़ रही हैं कि भारत यूक्रेन का समाधान निकाल सकता है। इतनी ही नहीं पीएम मोदी कल पौलैंड दौर पर यह बात दुनिया के सामने रख चुके हैं कि युद्ध के मैदान में समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

भारत युद्ध खत्म करने में कर सकता है मदद

बता दें कि मोदी पोलैंड दौर से यूक्रेन पहुंचे हैं और वह यहां छह घंटों तक रहेंगे। इसके बाद वह वापस पौलैंड आएंगे और वहां से भारत रवाना होंगे। पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बड़ी उम्मीद जताई है। गुटेरेस का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद कर सकती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने भी कुछ ऐसा ही कहा है। यूएन चीफ को उम्मीद है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

यात्रा से हल निकलेगा

डुजारिक ने कहा, हमने कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों को इस क्षेत्र की यात्रा करते देखा है। हमें उम्मीद है कि ये यात्राएं हमें यूएनजीए के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संघर्ष को हल करने के करीब लाएंगी। यूएनजीए ने तीन प्रस्वात के माध्यम से रूस को युद्ध रोकने के आह्वान किया था। एक प्रस्वात में यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकने की मांग की है। मगर भारत इन प्रस्तावों पर मतदान से दूर रहा।

पोलैंड से ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी

बता दें कि सोवियत संघ से लग होने के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे के लिए यूक्रेन पहुंचे हैं। वह यहां पोलैंड से वाया ट्रेन के जरिये देश की राजधाना कीव पहुंचे। यहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। साथ ही, यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी गए और यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों को दोनों नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी जेलेंस्की के कंधों पर कई मिनट तक हाथ रखिए हुए बातचीत करते हुए दिखाई दिए और भावुक नजर आए। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी साथ में हैं।

Tags:    

Similar News