Russia Crisis Update: बड़ा बिजनेसमैन है वैगनर ग्रुप का नेता, जिसने हिला दी रुस की नींव

Russia Crisis Update: रूस यूक्रेन युद्ध में दोनों देशों की आधिकारिक सेनाओं के अलावा एक तीसरी सेना भी लड़ रही है। ये है एक प्राइवेट सेना, या भाड़े के सैनिकों की सेना - वैगनर ग्रुप।

Update: 2023-06-25 03:31 GMT
Russia Crisis Update:(Photo: Social Media)

Russia Crisis Update: रूस यूक्रेन युद्ध में दोनों देशों की आधिकारिक सेनाओं के अलावा एक तीसरी सेना भी लड़ रही है। ये है एक प्राइवेट सेना, या भाड़े के सैनिकों की सेना - वैगनर ग्रुप। ये ग्रुप रूस में खड़ा किया गया है और रूसी हितों के लिए अलग अलग देशों में सैन्य गतिविधियां चलाता है। यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूसी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वैगनर ग्रुप भी लड़ रहा है।

कौन है इसका नेता

वैगनर ग्रुप का नेता है 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन। उसके रूसी नेता पुतिन के साथ लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं। प्रिगोझिन का कैटरिंग और रेस्तरां का लंबा चौड़ा बिजनेस था और उसे रूसी शासन के केंद्र क्रेमलिन में केटरिंग के बड़े बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं। जिसके चलते प्रिगोझिन को "पुतिन का शेफ" पुकारा जाने लगा। प्रिगोझिन को मशीनगन लिए सैनिक न समझियेगा। वह एक सफेदपोश व्यवसायी है, उसका तगड़ा नेटवर्क है और उसके हाथ दूर तक फैले हुए हैं। लेकिन वह 9 साल तक जेल में भी रह चुका है।

वैगनर ग्रुप की स्थापना

वैगनर ग्रुप की स्थापना संभवतः 2008 में दमित्री उटकिन द्वारा की गई थी। दमित्री एक रूसी सैन्य अफसर रहा था। लेकिन 2022 में प्रिगोझिन ने स्वीकार किया कि वैगनर प्राइवेट आर्मी की स्थापना उसने 2014 में की थी। इस सेना का नाम पीएमसी वैगनर है जिसका मतलब है वैगनर प्राइवेट मिलिट्री कंपनी। उन्होंने वैगनर के भाड़े के सैनिकों को लीबिया, सीरिया, कई अफ्रीकी देशों और अंततः यूक्रेन में सैन्य अभियानों में भेजा है।
प्रिगोझिन की ओर अमेरिका की निगाह तब गई जब उस पर और एक दर्जन अन्य रूसी नागरिकों पर डोनाल्ड ट्रम्प की 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की जीत से पहले अमेरिका में आंतरिक कलह पैदा करने के उद्देश्य से एक गुप्त सोशल मीडिया अभियान चलाने का आरोप लगाया गया।

प्रिगोझिन रूस की कई प्रभावशाली

कंपनियों के एक नेटवर्क को नियंत्रित करते हैं। जिनमें वैगनर ग्रुप और 2016 और 2018 के अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप की आरोपी तीन कंपनियां शामिल हैं।
प्रिगोझिन, उसकी कंपनियों और सहयोगियों को अमेरिका में आर्थिक प्रतिबंधों और आपराधिक आरोपलगे हैं। यूनाइटेड किंगडम में भी प्रिगोझिन प्रतिबंधों के तहत एक नामित व्यक्ति है।
एफबीआई ने प्रिगोझिन की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 250,000 डॉलर तक का इनाम देने का एलान कर रखा है।
यूरोपीय संघ (ईयू) ने लीबिया में वैगनर समूह की गतिविधियों के वित्तपोषण के संबंध में प्रिगोझिन के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हुए हैं। अप्रैल 2022 में, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण में भूमिका के कारण यूरोपीय संघ द्वारा प्रिगोझिन पर नए प्रतिबंध लगाए गए थे।

Tags:    

Similar News